घोसी(मऊ)।28जनवरी: घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा के नकटा स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण एक बडा हादसा हो गया। रेलवे की पिलर बीम लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से आ रहे पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की पिकअप के परचक्खे उड गये। चालक सहित पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी अनिल मौर्या का पिकअप उनका वाहन चालक लेकर मझवारा में माल ढुलाई हेतु जा रहा था। उसके साथ दो युवक धर्मेन्द्र व सोनू भी पिकअप में सवार थे। उक्त वाहन घोसी मझवारा-मार्ग पर नकटा के समीप स्थित प्राईमरी स्कूल के पास पहुंचा ही था की कोहरे के कारण साफ दिखाई न देने से सामने आ रही रेलवे की पिलर बीम लादकर ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की पिकअप के परचक्खे उड़ गए और उसमें सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुनकर असपास ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच पिकअप की केबिन तोडकर तीनों घायलों को बाहर निकाला व इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर दुर्घटना कर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक को लोगों ने रघौली बाजार के समीप पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पिकअप को रास्ते से हटाकर किनारे किया
Related Articles
अवैध कब्जा हटाने के लिए जनपद मुख्यालय एवं तहसील के कई स्थानों पर चला बुलडोजर
मऊ: 5 अप्रेल, (पूनम सिंह) आज जनपद मुख्यालय स्थित रेलवे फाटक एवं तमसा नदी के किनारे स्थित बांध और नदी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ चारो तहसीलों के भी कई स्थानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन की नेतृत्व में मुख्यालय […]
जेल में गांजे का खेल: आजमगढ़ जेल में छापेमारी के दौरान मिले 12 मोबाइल फोन और 97 पुड़िया गांजा
आजमगढ़ जेल में छापेमारी के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। यही कारण है कि देर रात डीजी जेल आनंद कुमार ने जेलर रविन्द्र सरोज, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव और दो बंदी रक्षकों अजय वर्मा और आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया।बता दें कि मंगलवार को प्रशासन ने जेल में छापा […]
जामिया अशरफिया के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम आजमगढ़ से मिला
मुबारकपुर: गुरुवार को अशरफिया मुबारकपुर के 8 छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम आजमगढ़ से मिला।शिक्षा में मुसलमानों की खराब हालत और मुसलमानों पर आरक्षण के नाम पर उत्पीड़न, आजादी के बाद भी पिछड़ेपन के कारणों और मदरसों में रिश्वतखोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।यह सत्र लगभग डेढ़ घंटे तक चलता है, जिसमें मौलाना आदिल […]
