खजनी थाना क्षेत्र में बीती रात लगभग 12.30 बजे राहगीर की सूचना पर चौकी इंचार्ज उनवल शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजेश्वर यादव,का. रविन्द्र यादव का.ऋषिकेश ओझा,का.रविन्द्र वर्मा, का.इम्तियाज अहमद,की सूझ बूझ से बहुत बड़ा घटना घटित होने से बचा लिया,कुछ अराजक तत्व एक लड़की को अगवा करके उसके साथ दुराचार करने की नियत से लेकर जा रहे थे,राहगीर ने संदेहात्मक स्थिति देख उनवल चौकी इंचार्ज को सूचना दिया, और हिम्मत कर कुछ दूर उनका लोकेशन ट्रैक किया ,ऒर सूचना लगते ही चौकी पुलिस लोकेशन पहुच गये, अपराधी पुलिस को देखते ही, लड़की को छोड़कर फरार हो गए, फिर भी पुलिस फोर्स ने रामपुर मलौली की तरफ भाग कर उनका पीछा किया,लेकिन रात और रोड खराब होने के कारण एक सिपाही को गिरने व चोट लगने के कारण बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा लड़की को सही सलामत उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।
Related Articles
गगहा फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
गगहा,गोरखपुर।गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार 55वर्षीय महिला हाजरा खातून निवासी मामखोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक चला रहा पति समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह दस बजे पति पत्नी बाईक से बडहलगंज बैंक जाने के लिए घर […]
रमज़ान के दर्स में बयां की जंगे बद्र की दास्तान
गोरखपुर। मंगलवार को मस्जिदों में जंगे बद्र की दास्तान बयां की गई। मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने कहा कि 17 रमज़ानुल मुबारक सन् 2 हिजरी को जंगे बद्र हक़ और बातिल के बीच हुई। जिसमें 313 सहाबा-ए-किराम की मदद के लिए फरिश्ते जमीन पर उतरे। नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर […]
अल्लाह का फरमान पूरा करने पर मिलेगा ईद का इनाम
गोरखपुर। मुकद्दस रमज़ान के दूसरे अशरे में रोज़ेदार सुबह से ही इबादत व तिलावत शुरु कर रहे हैं, जिसका सिलसिला देर रात तक जारी रह रहा है। फ़र्ज़, वाजिब व सुन्नत नमाज़ों के अलावा तहज्जुद, इशराक, चाश्त, अव्वाबीन, सलातुल तस्बीह आदि नमाज़ें भी खूब पढ़ी जा रही हैं। सभी के सरों पर टोपी व हाथों […]
