अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानि प्रतिनिधि सभा ने वैश्विक स्तर पर इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए एक बिल को मंजूरी दे दी है। सदन में इस्लामोफोबिया बिल पर हुई वोटिंग में पक्ष में 219 और विपक्ष में 212 वोट पड़े। अब इसे सीनेट में चर्चा के लिए भेजा जाएगा। इस्लामोफोबिया बिल को मंजूरी मिलने के बाद दुनिया के सभी देशों में मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह की वजह से मुसलमानों के खिलाफ होने वाले घटनाओं को अब अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की वार्षिक मानवाधिकार की रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। अमेरिका के मिनेसोटा से डेमोक्रेटिक पार्टी की मुस्लिम महिला सांसद इल्हान उमर समेत 30 से अधिक सांसदों के एक समूह ने इस बिल को लिखा था। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पारित हुए इस्लामोफोबिया बिल के तहत, इस्लामोफोबिया की निगरानी और मुकाबला करने के लिए एक विशेष दूत की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही दुनियाभर के देशों में इस्लामोफोबिया की वजह से मुस्लिमों के खिलाफ होने वाले मामलों को विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में पेश किया जाएगा।
Related Articles
पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ की चपेट में, यूनिसेफ ने करार दिया भीषण आपदा
पाकिस्तान में इस समय बाढ़ से हालत बहुत ज्यादा खराब बनी हुई है। कई इलाकों में बाढ़ के आने से लगभग 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ से अब तक 1,456 घायल हुए हैं और 982 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शहबाज शरीफ की सरकार बचाव और राहत कार्यों में मदद के […]
रोहिंग्याओं की मेज़बानी के लिए गुटेरेस ने की बांग्लादेश की प्रशंसा
ढाका, 31 जनवरी (यूएनआई)संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ। ए.के. अब्दुल मोमन ने म्यांमार में अत्याचार से भागे रोहिंग्याओं की मेज़बानी के लिए बांग्लादेश का आभार व्यक्त किया।महासचिव ने आश्वासन दिया कि संयुक्त राष्ट्र ने राखिने राज्य में अपनी वकालत और समर्थन को नवीनीकृत किया है और रोहिंग्याओं की […]
गोरखपुर से नेपाल टूर पर गए छात्रों के साथ हादसा
दो नदी में बहे, एक का शव मिला गोरखपुर से टूर गए दो छात्र नेपाल के सिद्ध बाबा मंदिर के पास नदी में स्नान करने के दौरान तेज बहाव में बह गए। नेपाल पुलिस ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है। दूसरे छात्र का कुछ पता नहीं चला। डोहरिया बाजार में संचालित सवेरा कोचिंग […]



