गोरखपुर। रबीउल आखिर का पूरा अरबी महीना हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां यानी ग़ौसे आज़म की तरफ मंसूब है। खास कर इस माह की ग्याहरवीं तारीख़ को हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां की याद में फातिहा दिलाई जाती है। इस बार ग्यारहवीं शरीफ बुधवार 17 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन अकीदतमंद हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां की याद में इसाले सवाब कर अपनी अकीदत का इज़हार करेंगे। घरों में क़ुरआन ख्वानी व फातिहा ख़्वानी होगी। दोस्त-अहबाब के साथ ग़रीबों को लंगर-ए-गौसिया खिलाया जाएगा। अहमदनगर चक्शा हुसैन से सुबह नौ बजे जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। तुर्कमानपुर, अहमदनगर चक्शा हुसैन, रसूलपुर, जाफ़रा बाजार, खूनीपुर, तकिया कवलदह, रहमतनगर सहित तमाम मोहल्लों में उत्साह का माहौल रहेगा। जगह-जगह जलसा-ए-ग़ौसुलवरा का आयोजन होगा।
Related Articles
मूए मुबारक की जियारत में उमड़े अकीदतमंद
पैग़ंबर-ए-आज़म ने दुनिया को दिया बेटी बचाओ व शिक्षित होने का संदेश: मुफ़्ती अख़्तर गोरखपुर। पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि के मूए मुबारक (पवित्र बाल) की जियारत सलातो सलाम के बीच रविवार को दीवान बाजार स्थित ख्वाजा नासिर अली के मकान पर बाद नमाज जोहर करवाई गई। जियारत से पहले मिलाद हुई। जिसमें मुख्य अतिथि […]
शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
गोरखपुर। मदरसा अरबिया शमसुल उलूम अहले सुन्नत मिर्जापुर चाफा में परचम कुशाई के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिसमेंमो. सुलेमान अली, फिरोज़ अहमद, सरवर अली, अनवर अली, मुर्तजा अली, शमसुद्दीन, मनौव्वर अली, अल्ताफ अली, तैयब अली, अब्दुल वाहिद, लियाकत अली, मो. असलम, कमलेश निषाद, मोहम्मद रफीक, साबिर अली, दीपक, विशाल, रियाजुद्दीन, रमज़ान, मकसूद, महफूज, सदरुद्दीन, यासीन, […]
मोहब्बत व अमन का पैगाम देती है उर्दू: प्रो० नसीम अहमद
मोहब्बत व अमन का पैगाम देती है उर्दू : प्रो० नसीम अहमद
