इंदौर। देशप्रेम यानी वतन से मोहब्बत के पैग़ाम के साथ दौलतगंज स्थित डेफोडिल एकेडमी पर आज़ादी का जश्न धूमधाम से मनाया। राष्ट्रध्वज फहराया और बच्चों को लड्डू बांटे गए। डेफोडिल एकेडमी के संचालक राशिद अंसारी सर ने बच्चों को देश के स्वतंत्रता सेनानी के संघर्ष को बताते हुए कहा यह आज़ादी कई कुर्बानी के बाद मिली है। इसकी हिफाज़त करना हमारी जिम्मेदारी है। प्रिंसिपल नूरजहां अंसारी व शिक्षिकाओं ने भी स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया।बच्चों ने देशप्रेम के तराने भी सुनाए।
Related Articles
इंदौर: जूना रिसाला की बड़ी मस्जिद में होगी इज्तेमाई दुआए आशूरा
इंदौर: जूना रिसाला की बड़ी मस्जिद में होगी इज्तेमाई दुआए आशूरा
“आज की कसौटी पर गांधी” विषय पर होगा व्याख्यान
इंदौर। शहर में कुछ संस्थाएं समाज में जागरूकता और बेहतर संदेश जाए, इसी दिशा में लगातार रचनात्मक आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी मेंसामाजिक-सांस्कृतिक संस्था सेवा सुरभि के बेनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती से पहले रविवार 29 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से साऊथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह इंदौर में “आज की कसौटी […]
ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को
इंदौर। फ़िज़ूलखर्ची को रोकने और सामाजिक सुधार के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा कल 8 दिसम्बर को शाम 5 बजे से निशुल्क इज्तेमाई शादी सम्मेलन होगा। चंदन नगर धार रोड़ स्थित उजगरसिंह मैदान पर इज्तेमाई शादी में 16 जोड़ों के सामूहिक निकाह सादगी के साथ होंगे। ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप के […]


