यूपी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बेटे ने अपने मांं-बाप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब दूध देने वाला घर पहुंचा था। उसने घर के अंदर झांककर देखा तो घर के मालिक और उनकी पत्नी खून से लथपथ हुए फर्श पर पड़े हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है। बेटे ने अपनी मां-बाप की हत्या की बाक कबूल कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। दरअसल, घटना झांसी शहर के नवाबाद थाना क्षेत्र की है। गुमनाबार इलाके में पेशे से सरकारी शिक्षक 60 साल के लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी 55 साल विमला और बेटे अंकित (28) के साथ रहते थे। शनिवार सुबह दूधवाला लक्ष्मी प्रसाद के घर दूध देने आया हुआ था. उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई नहीं निकला। जब दूधवाले ने घर के अंदर झांक कर देखा तो लक्ष्मी प्रसाद और उनकी पत्नी विमल खून से लथपथ फर्श पर पड़े हुए थे। इसे देख दूधवाले के होश उड़ गए। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और मोहल्ले वालों को इकठ्ठा किया। कई लोग वहां पहुंचे। उन लोगों ने जैसे-तैसे लक्ष्मी प्रसाद के घर में प्रवेश किया। देखा तो लक्ष्मी प्रसाद और उनकी पत्नी विमला गंभीर घायल होकर जमीन पर पड़े हुए थे और कमरे में उनका बेटा अंकित डरा-सहमा बैठा हुआ था।
Related Articles
पत्रकारों की बैठक में बलिया प्रकरण में पत्रकारों के हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ उठाई आवाज
सुरियावा ब्लाक के खरग पुर स्थित ऐतिहासिक बरम बाबा के स्थल पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक विंध्याचल मंडल महामंत्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक बुधवार को की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य है कि 30 अप्रैल 2022 को होने वाले उत्तर प्रदेश […]
लखनऊ और गोरखपुर में बनेगा 30 बेड का नशा मुक्ति केन्द्र
लखनऊ के टूडि़यागंज स्थित अस्पताल व गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बनेगा केन्द्र प्रदेश के तीन अन्य जनपदों के सरकारी अस्पतालों में बनाए जाएंगे 10 बेड वाले एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेंटर मद्यनिषेद विभाग ने एक साल में 1827 लोगों की छुड़वाई नशे की लत लखनऊ: हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 17जनवरी// प्रदेश की योगी सरकार युवाओं […]
AMU स्थापना दिवस: जाने कैसे हुई AMU की स्थापना
हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बने मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की नींव आज के ही दिन 8 जनवरी 1877 को नींव रखी गई थी। 74 एकड़ फौजी छावनी की जमीन (जहां एएमयू का एसएस हॉल है) पर कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ था। अलीगढ़, जेएनएन। 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बने […]

