इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में अनुभवी नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक जीतू पटवारी की अनुशंसा पर इंदौर ज़िला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरपंच हाजी सोहराब पटेल को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी है। इससे पहले भी वे जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका पहले का कार्यकाल भी बढ़िया रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकली भारत जोड़ो यात्रा में जिला इंदौर ग्रामीण का समन्वयक नियुक्त किया गया था। तब उन्होंने इस महत्वकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा उन्होंने जिले में हमेशा कांग्रेस का जनाधार बढाने का कार्य किया है। इसी के प्रतिफल में उन्हें जिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष देकर पार्टी ने उनपर मज़बूत विश्वास जताया है। हाजी सोहराब पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।
Related Articles
तालीम के बगैर मुस्लिम समाज का विकास अधूरा
इंदौर। चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सीए, हाेटल मैनेजमेंट या फिर एग्रीकल्चर फील्ड में बेहतर कैरियर बनाना चाहते हैं, तो इससे पहले इन सभी फील्ड के कार्यों को समझने की जरूरत है, इसको समझने के बाद अपना कैरियर चुनें। उक्त विचार करियर काउंसलर शाहिद बेग ने सीआरपी लाइन पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक़्फ़ कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक एजुकेशन […]
मरहूम यासीन पटेल की याद में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 अक्टूबर को
इंदौर। आर्थिक रूप से कमज़ोर, गरीब व ज़रूरतमंद बेटा-बेटी की शादी में आसानी के मक़सद से खजराना नायता पटेल समाज के बड़े समाजसेवी रहे मरहूम यासीन पटेल उस्ताद मीठा सेठजी की बरसी पर 11 जोड़ों के घर बसाए जाएंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोपाल, सोनकच्छ, देवास सहित इंदौर के कुल 11 जोड़ों की शादी शरीयत […]
सलामती के साथ हज यात्रियों का दूसरा कारवां लौटा, गले मिलकर मुबारकबाद दी
सलामती के साथ हज यात्रियों का दूसरा कारवां लौटा, गले मिलकर मुबारकबाद दी

