इंदौर। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने 25 जून 1975 से 21मार्च 1977 की अवधि में आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोकतंत्र सेनानी को ताम्रपत्र से सम्मानित करने के लिए सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लोकतंत्र सेनानी संघ,इंदौर के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा “आदित्य” ने कहा है मध्यप्रदेश के समस्त जिले, शहर, ग्राम या आसपास के कई जीवित अथवा दिवंगत लोकतंत्र सेनानी/मीसाबंदी ऐसे हैं जिन्हें अथवा परिजन को ताम्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र सेनानी संघ ने ताम्रपत्र दिलवाने के सभी पदाधिकारी एवं प्रहरियों से आग्रह किया है जिन मीसाबंदियों को ताम्रपत्र नहीं मिले हैं उनकी सूची तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से शासन को भिजवाएं। साथ ही शासन के पत्र की प्रति संलग्न भी करे। सूची के साथ यदि जेल अथवा न्यायालय के कोई दस्तावेजी साक्ष्य हो तो उसे भी अटैच करे। लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा “आदित्य” ने बताया ताम्रपत्र प्राप्ति के लिए यह अंतिम अवसर है मुख्यमंत्री ने जो आदेश दिया हैं इसका लाभ लें। ताकि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में ताम्रपत्र प्रदान किये जा सके।
Related Articles
भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा ने उत्साहपूर्वक किया मुख्यमंत्री का स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा ने आष्टा में उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने स्वप्निल कोठरी
ताहिर कमाल सिद्दीकीइंदौर। विधानसभा-5 के सबसे बड़े दशहरा महोत्सव की तैयारियां ज़ोरो-शोरो से शुरू हो चुकी है। हर साल ‘पूर्वी क्षेत्र धार्मिक संगठन एवं सांस्कृतिक मंडल’ द्वारा तिलक नगर मैदान में बड़े स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें शहरभर से करीब 10,000 लोग शामिल होते हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते […]
विद्यालय को बनाया “शिक्षा-संस्कार एक्सप्रेस” और शत-प्रतिशत हुआ परीक्षा परिणाम
हजारों विद्यार्थियों को पुस्तकालय से जोड़ा ताहिर कमाल सिद्दीकीइंदौर। शिक्षक दिवस पर बात एक ऐसे अनूठे शिक्षक की, जिसने अपने 34 वर्षों के शिक्षा सेवाकाल के दौरान न केवल हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा बल्कि कई ऐसे नवाचार भी किये जिनसे संपूर्ण शिक्षा जगत लाभान्वित हुआ। शिक्षण गतिविधियों से इतर भी उन्होंने कई ऐसी जिम्मेदारियों […]

