गोरखपुर। नौवीं मुहर्रम को अकीदतमंदों ने विविध तरीकों से हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। जुमा की तकरीर में उलमा किराम ने इमाम हुसैन, अजमते कुरआन व हमारी जिम्मेदारियां, कर्बला के शहीदों पर रोशनी डाली। इमाम हुसैन, अहले बैत व कर्बला के शहीदों की याद में क़ुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी हुई। जिन लोगों ने नौवीं मुहर्रम को रोज़ा रखा था उन्होंने रोज़ा खोलकर अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए इबादत की। अकीदतमंदों ने घर व मस्जिद में क़ुरआन शरीफ़ की तिलावत की। अल्लाह का जिक्र किया। दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया। पूरा दिन हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए बीता।
Related Articles
सलाम को आम करें: मौलाना इम्तियाज़
गोरखपुर। हुमायूंपुर उत्तरी में मंगलवार देर रात जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत मो. कैफ रज़ा ने की। नात मौलाना शादाब अहमद व मौलाना समीउल्लाह ने पेश की। संचालन हाफ़िज़ अज़ीम अहमद नूरी ने किया। सदारत करते हुए मौलाना इम्तियाज़ अहमद ने कहा कि अल्लाह का करीबी होने का ज़्यादा हकदार वह है जो सलाम करने […]
मस्जिदों में मनाया गया यौमे फतह मक्का
गोरखपुर। शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में यौमे फतह मक्का मनाया गया। मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने कहा कि फतह मक्का एक शानदार फतह थी। जो मुकद्दस रमज़ान की 20 तारीख़ को हुई। मक्का की फतह अरब से मुशरिकीन के मुकम्मल खात्में की शुरूआत साबित हुई। मक्का की फतह […]
दीन-ए-इस्लाम में ज़िन्दगी के लिए एक मुकम्मल निज़ाम: सैयद लईक
तुर्कमानपुर में जलसा-ए-ग़ौसुलवरा व किरात-अज़ान का मुकाबला गोरखपुर। निकट पोस्ट आफिस, चिंगी शहीद तुर्कमानपुर में सोमवार को मरहूम हाजी अली अहमद राईन नक्शबंदी के चेहल्लुम पर जलसा-ए-ग़ौसुलवरा हुआ। बच्चों के बीच नात, किरात व अज़ान का इनामी मुकाबला भी हुआ। जलसा संयोजक इं. हाजी सेराज अहमद कादरी नक्शबंदी ने बच्चों को इनाम से नवाज़ा। इसके […]
