गोरखपुर। शुक्रवार नौवीं मुहर्रम की रात में मियां बाज़ार स्थित इमामबाड़ा इस्टेट से मियां साहब की अगुवाई में शाही जुलूस निकलेगा। रात में ही लाइन की ताजियों का जुलूस आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें देश-विदेश की मस्जिदों व दरगाहों का मॉडल ताजिया के रूप में देखने को मिलेगा। शुक्रवार शाम को ही छोटी-बड़ी ताजिया इमाम चौकों पर रख दी जाएगी। हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व शोह-दाए-कर्बला के इसाले सवाब के लिए घरों, मस्जिदों व इमाम चौकों पर फातिहा ख्वानी होगी। शर्बत, खिचड़ा व मलीदा पर फातिहा पढ़कर अकीदतमंदों में बांटा जाएगा। शहर के विभिन्न इमाम चौकों से जुलूस भी निकलेगा।
Related Articles
नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने उठाया झाड़ू
गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नगर निगम को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने उठाया झाड़ू सड़कों पर चलाया सफाई अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई को गोरखपुर आगमन से पहले महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारी […]
गोरखपुर: मदरसा शिक्षकों व कर्मचारियों को दिया गया ई-लर्निंग एप का प्रशिक्षण
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] गोरखपुर। गुरुवार को एनेक्सी भवन में जिले के अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ई-लर्निंग एप का प्रशिक्षण दिया गया। इस एप के जरिए मदरसों में पढ़ रहे छात्र/छात्राओं को पढ़ने लिखने व सीखने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण धर्मेंद्र दत्त ने […]
नातिया मुकाबला : रसूल-ए-पाक की शान में नात पढ़ जीता दिल व इनाम
गोरखपुर। तुर्कमानपुर स्थित दरगाह पर हज़रत इमदाद अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक शनिवार को नातिया मुकाबले के साथ शुरू हुआ। मदरसे व मकतब के बच्चों के बीच नातिया मुकाबला हुआ। मो. अफरोज कादरी, शारान रज़वी, शहादत हुसैन कादरी, दारैन, मो. इब्राहीम, मो. ओबैदुल्लाह, मो. उबैद, मोअज़्जम अली, मो. दानिश अशरफी, सैफ […]

