इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा ने आष्टा में उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भाजपा अजा मोर्चा के आष्टा प्रभारी राजेश शिरोड़कर ने बताया आष्टा में लाडली बहना सम्मेलन के आयोजन में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विभिन्न मंच से भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के साथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा अजा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की, मुख्यमंत्री ने सहजता व सरलता के साथ फोटो भी खिंचवाए। आष्टा प्रभारी राजेश शिरोडकर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार माना।
Related Articles
इंदौर: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा आयोजन 14 को
ताहिर कमाल सिद्दीकी इंदौर। आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लॉयन्स क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 द्वारा कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “सारेजहां से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा” का आयोजन 14 अगस्त को सुबह 10 से 2:30 बजे तक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम एमजीएम मेडिकल कॉलेज, सीआरपी लाइनइंदौर में आयोजित किया […]
हत्यारी खोह
जावेद शाह खजराना (लेखक) खजराना से 38 किलोमीटर दूर पूर्व में कंपेल से आगे तेलिया खेड़ी गांव है। तेलिया खेड़ी गांव से 2 किलोमीटर अंदर गिट्टी-मुरम की खदानों से लगा हुआ हत्यारी खोह नामक एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। बारिश के दिनों में यहां का नजारा देखने काबिल होता है। 300 फिट से ज्यादा ऊंचाई […]
सांस्कृतिक विरासत या धरोहरों का महत्व समझकर संरक्षण में योगदान देने की ज़रूरत
इंदौर। पुरातत्व धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुरातत्त्व, अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय भोपाल के तत्वावधान में केंद्रीय संग्रहालय इंदौर में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। अतिथियों ने व्याख्यान माला का शुभारम्भ देवी सरस्वती के चित्र के माल्यार्पण करने के साथ दीप […]


