बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,महमूदाबाद, सीतापुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वन महोत्सव सप्ताह के तहत शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ही इकाइयों, नेशनल कैडेट कोर एवं रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सीमा सिंह के संरक्षण में छायादार और औषधीय पौधों अर्जुन,सागौन शीशम आदि के पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं, कैडेट्स एवम स्काउट और गाइड सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण द्वारा पौधरोपण कर महाविद्यालय की हरीतिमा में अभिवृद्धि की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों रवींद्र प्रताप सिंह, डॉ. जेबा खान, एनसीसी अधिकारी ले.(डॉ.) प्रशांत सिंह,रोवर्स प्रभारी डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, आजादी का अमृत महोत्सव प्रभारी डॉ. प्रार्थना सिंह, प्रो. सर्वेश कुमार मिश्र, प्रो.अमिय कुमार, प्रो. सईद अहमद, डॉ.संतराम सिंह,डॉ. अवधेश कुमार, डॉ.रवीश कुमार सिंह, डॉ शशिकांत, डॉ. सलिल तिवारी, डॉ. राजश्री सक्सेना, डॉ. मुंतजिर कायम सहित अन्य प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहकर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
Related Articles
बाराबंकी: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान
अबू शहमा अंसारीबाराबंकी! बताते चलें पूरा मामला जनपद बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद अंतर्गत दामोदरपुर के पास का है जहां पर मृतक मुकेश यादव पुत्र हरि नाम यादव निवासी ग्राम पंचायत भयारा आयु लगभग 28 वर्ष तथा मृतका रानी गुप्ता पुत्री विजय गुप्ता निवासी निबहा आयु लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है जिन्होंने प्रेम प्रसंग […]
बाराबंकी: नगर का मजबूत संगठन पार्टी प्रत्याशी की जीत का मार्ग खोलता हैं:पी एल पुनिया
बाराबंकी: नगर का मजबूत संगठन पार्टी प्रत्याशी की जीत का मार्ग खोलता हैं:पी एल पुनिया।
सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन वार्ड के हिसाब से मजबूत संगठन खड़ा करने में अपना सहयोग दें।
बाराबंकी: अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम ने मो0 हसीब को शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन मनोनीत किया
बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम ने नगर के तेज तर्रार कांग्रेस नेता कटरा बढियन टोला निवासी मो0 हसीब को शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनीत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम ने अपेक्षा की है कि […]
