गोरखपुर। सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में गुरुवार को वर्ल्ड दरूद डे अदबो एहतराम के साथ मनाया गया। पूरी रात पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बारगाह में दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया गया। खुसूसी दुआ मांगी गई। सामूहिक सहरी की गई। वहीं मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर के पीछे वाली मस्जिद में वर्ल्ड दरूद डे मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी की महफिल सजी। मुल्क में अमनो अमान, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम मेें अली गजनफर शाह, मुश्ताक हसन, राजू, फैज मुस्तफा, रेहान कुरैशी, मो. कैश, शीबू खान, आसिफ नूर, अशहर अली, चिंटू, अमान, जैद मुस्तफाई, समीर अली, मो. फैज, कामिल कुरैशी, हाफिज मिनहाजुद्दीन, हाफिज फुरकान, हाफिज मुजम्मिल रजा, हाफिज मोहसिन, हाफिज हम्माद आदि शामिल हुए।
Related Articles
परंपरा के अनुसार हुई मस्जिदों में परचम कुशाई
गोरखपुर। मोहल्ला गाजी रौजा स्थित गाजी मस्जिद में बाद नमाज़ फज्र परचम कुशाई मुफ्ती अख़्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-शहर), हाफ़िज़ रेयाज अहमद व हाफ़िज़ आमिर हुसैन निज़ामी ने की। इसके बाद मिलाद शरीफ का प्रोग्राम हुआ। जिसमें मुफ़्ती अख्तर हुसैन ने पैग़ंबर-ए-आज़म के फजाइल बयान किए। कहा कि पैग़ंबर-ए-आज़म की तालीम से ही दुनिया में शांति […]
मुस्लिम समाज ने वसीम रिज़वी व नरसिंहानंद के खिलाफ़ भरी हुंकार, सज़ा की मांग
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन गोरखपुर। मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वसीम रिज़वी व नरसिंहानंद मुर्दाबाद का नारा लगाया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताख़ी करने वाले वसीम रिज़वी व नरसिंहानंद की गिरफ़्तारी व सज़ा […]
पूर्वांचल के स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित आसिफ़ आज़मी की पुस्तक “माटी के महायोद्धा” पर परिचर्चा का आयोजन
गोरखपुर, 02 जुलाई 2023।आजादी के अमृत महोत्सव ने देश में एक नया रंग भर दिया है। इस अवसर पर अपने गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को संजोने से बढ़िया कोई कार्य नहीं हो सकता। यह व्यक्तव्य गोरखपुर एम्स के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस देश दीपक वर्मा ने कुटुम्ब ग्लोबल एवं या.श. वेल्फेयर सोसायटी […]

