गोरखपुर। हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाये जाने वाला मुहर्रम का चहल्लुम (चालीसावां) 17 व 18 सितंबर को अकीदत के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर जहां अकीदतमंदों द्वारा नियाज – फातेहां किया जायेगा। वहीं महानगर के विभिन्न मुहल्लों से मुहर्रम के चालीसावां के दिन इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी से जुड़े मुतवल्लियों की सरपरस्ती में जुलूस निकाला जायेगा। यह जानकारी इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने दी। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के चालीसावां के दिन अस्करगंज, मिर्जापुर, खूनीपुर बजरंग आयल मिल, बसंतपुर, जाफरा बाजार, घासीकटरा, भरपुरवा, इलाहीबाग, पिपरापुर(बीच टोला), बुलाकीपुर के जुलूसों के साथ ही मियां बाजार पूरब फाटक से मातमी जुलूस भी निकलेगा। उन्होंने इस मौके पर साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि मुतवल्लियों ने मुहर्रम के जुलूसों को शांतिपूर्ण तरीके से निकाल कर एक नजीर पेश किया था। ठीक इसी प्रकार मुहर्रम के चालीसावां के दिन भी रिवायती जुलूसों को निकालकर भाईचारे का संदेश दें।
Related Articles
गोरखपुर: जश्न-ए-मौला अली कांफ्रेंस
गोरखपुर। पटखौली सहजनवां बाजार में जश्न-ए-मौला अली कांफ्रेंस हुई। फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग गोरखनाथ के इमाम मौलाना अनवर अहमद तनवीरी ने हज़रत सैयदना अली रज़ियल्लाहु अन्हु की शान बयान की। कहा कि पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि मैं इल्म का शहर हूं और अली उस शहर का दरवाजा हैं। एक […]
गोरखपुर: माह-ए-रमज़ान में रोजे़दार सीखेंगे दीन की बातें, मस्जिदों में चलेगा दर्स
गोरखपुर। माह-ए-रमज़ान के तीस दिन शहर की कई मस्जिदों में रमज़ान का विशेष दर्स दिया जाएगा। जिसमें नमाज़, रोजा, जकात, हज, एतिकाफ, शबे कद्र, सदका खैरात आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। दर्स के अंत में लोगों के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। माह-ए-रमज़ान में पड़ने वाली मुकद्दस तारीख़ों जैसे यौमे बद्र, […]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के हेलीपैड का निर्माण पुर्ण, आज करेंगे बांस गाव का दौरा
बांसगांव। योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज कौड़ीराम में हेलीपैड का निर्माण जोर शोर से पूरा हो चुका है। आज दिनांक 5 सितंबर 2021 को योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित करेंगे व बाढ़ क्षेत्र का दौरा करेंगे। जिसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया। एक […]

