सिद्धार्थनगर। हुजूर शुऐबुल औलिया का सालाना उर्स 21 अगस्त से तय्यारियों के सिलसिले में मीटिंग, मदरसा के फारिगीन छात्रों को दस्तार व इस्नाद से नवाजा जाएगा। हुजूर शुऐबुल औलिया अल शाह अलहाज मुहम्मद यार अली का 57वां उर्स साबिका रिवायत के मुताबिक इमसाल भी तुज्क व एहतिशाम के साथ 21 अगस्त से मनाया जाएगा, इस मौका पर दारूल उलूम अहले सुन्नत फैजुर्रसूल बरांव शरीफ से फारिगुत तहसील 170 छात्रों को दस्तार व सनदे फरागत से नवाजा जाएगा। इस सिलसिले में सज्जादा नशीन खानकाहे फैजुर्रसूल बरांव शरीफ व दारूल उलूम फैजुर्रसूल बरांव शरीफ के नाजिमे आला अल्लामा अबदुल कादिर अलवी की सरपरसती व नायब सज्जादा नशीं व सदर उर्स व जलसा कमेटी मौलाना आसिफ अलवी अजहरी की सदारत में दारूल उलूम के कॉन्फ्रेंस हाल में एक मीटींग हुई, जिस में प्रोग्राम की तय्यारियों पर गौर व खौज़ किया गया। मीटिंग से खिताब करते हुए सज्जादा नशीन अल्लामा गुलाम अबदुल कादिर अलवी ने कहा कि हुकूमत की गाइड लाइन व हिदायत के मुताबिक 21 से 25 अगस्त तक अकीदत व एहतिराम के साथ खानकाह शुऐबुल औलिया के मजार शरीफ पर खिराजे अकीदत पेश किया जाएगा। बरांव शरीफ में उर्स व जलसा दस्तारबंदी में लाखों की तादाद में मुल्क के गोशे गाशे से जाएरीन व मुतवस्सिलीन शिरकत करते हैं इस लिए अकीदतमंदों से अपील की गई है कि कि वह कसीर तादाद में हाजिरी दें। इस मौका पर दारूल उलूम के प्रिंसिपल मौलाना अली हसन अलवी अजहरी, शैखुल हदीस मौलाना मुहम्मद इस्माईल अलवी व दारूल उलूम के असातज़ा मौजूद थे।
Related Articles
पूरे हर्षउल्लास से मनाए आजादी का अमृत महोत्सव- हाशिम रिजवी
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा डुमरियागंज में किया गया झंडा वितरण। अबू शहमा अंसारीडुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर,नगर स्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संगठन कार्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार की शाम को झंडा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गयाlडुमरियागंज स्थित संगठन के कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता हाशिम रिजवी तथा तहसील अध्यक्ष राजेश यादव […]
ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के रजिस्टर्ड क़ाज़ी मुफ़्ती शुऐब रज़ा का गोरखपुर और सिद्दार्थ नगर में हुआ फूल मालाओं से स्वागत
जयपुर: प्रेस नोट। हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद शुऐब रज़ा निज़ामी फ़ैज़ी को नगर पंचायत गोला बाज़ार, गोरखपुर का रजिस्टर्ड क़ाज़ी नियुक्त करने पर ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह ख़ां अस्दक़ी साहब का मैं शुक्रिया अदा करता हूं और मुफ़्ती मोहम्मद शुऐब रज़ा निज़ामी फ़ैज़ी को ढ़ेर सारी मुबारकबाद पेश करता […]
दारुल उलूम फैज़ुर्ररसूल बराव शरीफ में जोश व खरोश के साथ मनाया गया जश्ने यौमे आज़ादी
फजले रसूल/सिद्धार्थनगर आज स्वतंत्रता दिवस के के पावन अवसर पर दारुल उलूम फैज़र्रसूल बराव शरीफ में बहुत ही जोश व खरोश के साथ यौमे आज़ादी का जश्न मनाया गया।वैसे तो अगस्त माह के 11 तारीख से ही भारत सरकार के आदेश अनुसार दारुल उलूम फैज़र्रसूल बराव शरीफ में बिभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो क़ी शुरुआत हो […]
