बाराबंकी

उपचुनाव: ग्राम प्रधान बने राजेश व रिंका, बीडीसी बनीं नाइला खातून

इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate]

अबू शहमा अंसारी
बाराबंकी: ग्राम प्रधान के दो, बीडीसी के एक और ग्राम सदस्यों के दो पदों पर शुक्रवार की सुबह ब्लाकों पर मतगणना शुरू हो गई। मतगणना बंकी, रामनगर, बनीकोडर और सिरौलीगौसपुर में हुई। विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि चार बीडीसी के तीन प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। वहीं, 70 ग्राम सदस्यों के रिक्त पदों पर 67 ग्राम सदस्य के प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित हुए, उन्हें निर्वाचन अधिकारियों ने प्रमाण पत्र दिया। विकास खंड बंकी के एडीओ पंचायत कार्यालय में सुबह आठ बजे से निर्वाचन अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में मतगणना शुरू की गई। ग्राम पंचायत मनेरा में ग्राम प्रधान पद के लिए मतगणना हो रही थी। कुल मत 1,244 पड़े थे। इसमें से माधुरी देवी को 538 और रिंका कुमारी को 701 वोट मिले। रिंका कुमारी ग्राम प्रधान बन गईं। इन्हें जीत का प्रमाण पत्र आरओ ने दिया। गणेशपुर : रामनगर के लहाड़रा गांव में प्रधान पद के उपचुनाव के मतों की गिनती खंड विकास कार्यालय रामनगर में में हुई। 58 वोट अवैध पाए गए। प्रधान पद के प्रत्याशी राजेश कुमार अवस्थी को 567 वोट, प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मोहनी को 555 वेट मिले। तीन बैलट पर्चियां मिसिंग हुईं। 12 वोटों से जीते राजेश कुमार अवस्थी को माला पहना गया। निर्वाचन अधिकारी बालेंद्र कुमार द्विवेदी ने जीत का प्रमाण पत्र देकर राजेश कुमार अवस्थी को विजय घोषित किया। वही, रामनगर के अमोली कला ग्राम सदस्य पद पर कृष्ण कुमार निर्विरोध विजयी हुए। सिरौलीगौसपुर : मेला रायगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए विकास खंड कार्यालय में हुई मतगणना में नाइला खातून 210 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। मौजूदा ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हुई थी, जिस पर दो महिलाएं आमने-सामने चुनाव लड़ रही थीं। मतगणना के बाद नाइला खातून को 524 एवं उनके प्रतिद्वंदी परवीन खातून को 314 मत मिले और छह मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार नाइला खातून 210 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। रामसनेहीघाट : बनीकोडर ब्लाक के ग्राम सभा ढेमा के वार्ड संख्या दो व 12 में हुए सदस्य पद के चुनाव के बाद ब्लाक परिसर में मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। वार्ड संख्या दो में कुल 86 मतों की गिनती में से मोहम्मद आसिफ खान 62 वोट पाकर विजय हुए। प्रतिद्वंदी कलीमुद्दीन को 23 वोट मिले व एक वोट निरस्त हुआ। वार्ड संख्या 12 में कुल 115 वोट पड़े। जिनमें प्रवीण कुमार 66 वोट पाकर विजयी हो गए। उनके प्रतिद्वंदी रामसुख को 48 वोट मिले। एक मत निरस्त हुआ। यहां मिला निर्विरोध का प्रमाण पत्र : हैदरगढ़ में रनापुर, फतेहपुर के बिलौली महाराज प्रथम, पूरेडलई में आल्हनमऊ में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। यहां ग्राम सदस्य हुए निर्विरोध बंकी – छह रामनगर – एक फतेहपुर पांच सिरौलीगौसपुर -चार बनीकोडर – 14 निंदूरा – 13 मसौली – नौ सूरतगंज – 13 हरख – एक दरियाबाद – चार

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *