गोरखपुर। माहे मुहर्रम का चांद दिखने पर 30 या 31 जुलाई से नये इस्लामी साल का आगाज़ होगा। जिसमें देश विदेश की मुक़द्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक मनाया जाएगा। मुहर्रम की पहली तारीख़ को मुसलमानों के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना उमर रदियल्लाहु अन्हु की शहादत हुई। इसी महीने में यजीद नाम के जालिम बादशाह ने पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हज़रत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों को कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया था।
हाफिज महमूद रज़ा कादरी ने बताया कि शहर की कई मस्जिदों व घरों में जिक्रे शहीदे कर्बला की महफिल व मजलिस पहली मुहर्रम से शुरु होगी। साथ ही देश विदेश की मुक़द्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी करके मनाया जाएगा।
माहे मुहर्रम में मुक़द्दस हस्तियों के उर्स-ए-पाक 1444 हिजरी
👉 दीन-ए-इस्लाम का पहला महीना
👉 इस्लामी नया साल : 1 मुहर्रम 1444 हिजरी
👉 यौमे आशूरा : 10 मुहर्रम 1444 हिजरी
👉 यौमे शहादत हज़रत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु तआला अन्हु : 10 मुहर्रम
👉 मुहर्रम के शुरू के दस दिन बहुत ही अफ़ज़ल हैं।
- मुसलमानों के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन सैयदना हज़रत उमर फ़ारुक़े आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु : हमला 26 ज़िल हिज्जा 23 हिजरी, शहादत 👉 1 मुहर्रम 24 हिजरी, मजार 👉 मदीना शरीफ : आपका मजार पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के रौजा मुबारक के अंदर हज़रत सैयदना अबू बक़्र रदियल्लाहु तआला अन्हु के बगल में है।
- हज़रत अबू हफ्स शैख़ शहाबुद्दीन उमर सोहरवर्दी रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 1 मुहर्रम 632 हिजरी, मजार 👉 बगदाद, इराक
- हज़रत शैख़ अबू महफूज़ असदुद्दीन मारूफ़ करख़ी रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 2 मुहर्रम 200 हिजरी, मजार 👉 बगदाद, इराक
- हज़रत शैख़ ख़्वाजा बाबा फरीदुद्दीन मसऊद गंजे शकर रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 5 मुहर्रम 661 हिजरी, विलादत 👉29 शाबान 569 हिजरी, मजार 👉 पाकपट्टन, पाक
- हज़रत शाह ख़्वाजा फुज़ैल बिन अयाज़ रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 7 मुहर्रम 187 हिजरी, मजार 👉 बगदाद, इराक
- हज़रत मौलाना हशमत अली खान रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 8 मुहर्रम 1380 हिजरी, मजार 👉 पीलीभीत (उप्र)
- यौमे आशूरा : यौमे शहादत शहीद-ए-आज़म हज़रत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु तआला अन्हु : शहादत 👉 10 मुहर्रम 61 हिजरी, विलादत 👉 3 शाबान 4 हिजरी, मजार 👉 कर्बला (इराक)
- हज़रत शम्सुद्दीन हबीबुल्लाह मिर्ज़ा मज़हर जाने जानां रहमतुल्लाह तआला अलैह, विसाल 👉 10 मुहर्रम 1195 हिजरी, विलादत 👉11 रमज़ान 1111 हिजरी, मजार 👉 नई दिल्ली
- हज़रत ख़्वाजा अबू नसर बिशर अल हाफी रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 10 मुहर्रम 227 हिजरी, मजार 👉 बगदाद, इराक
- हज़रत ख़्वाजा अबुल हसन ख़रक़ानी रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 10 मुहर्रम 425 हिजरी, मजार 👉 सिमनान-ख़रक़ान, ईरान
- मुफ्ती-ए-आज़म हिंद हज़रत मोहम्मद मुस्तफा रज़ा खां नूरी रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 14 मुहर्रम 1402 हिजरी (12 नवम्बर 1981), विलादत 👉 22 ज़िल हिज्जा 1310 हिजरी, मजार 👉 बरेली (उप्र)
- हज़रत सैयदना इमाम ज़ैनुल आबेदीन अली अल औसत रदियल्लाहु तआला अन्हु : विसाल 👉 18 मुहर्रम 95 हिजरी, विलादत 👉 5 शाबान 38 हिजरी, मजार 👉 जन्नतुल बक़ी, मदीना शरीफ में हज़रत सैयदना इमाम हसन अल मुज़तबा रदियल्लाहु तआला अन्हु के बगल में
- सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना बिलाल अल हबशी रदियल्लाहु तआला अन्हु : विसाल 👉 20 मुहर्रम 18 हिजरी, मजार 👉 ‘Baab-us-sagheer’ दमिश़्क, सीरिया
- हज़रत बाबा सैयद ताजुद्दीन मोहम्मद रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 26 मुहर्रम 1344 हिजरी, मजार 👉 ताजबाग, नागपुर (महाराष्ट्रा)
- हज़रत मखदूम सैयद अशरफ जहांगीर सिमनानी रहमतुल्लाह तआला अलैह : विसाल 👉 28 मुहर्रम 808 हिजरी, मजार 👉 किछौछा शरीफ, अंबेडकरनगर (उप्र)
- हज़रत शाह कुतबुद्दीन अहमद वलीउल्लाह मुहद्दिस देहलवी रहमतुल्लाह तआला अलैह, विसाल 👉29 मुहर्रम 1176 हिजरी, विलादत 👉 4 शव्वाल 1114 हिजरी, मजार 👉 Munhadiyan कब्रिस्तान, नई दिल्ली