गोरखपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से मियां साहब इमामबाड़ा पूरब फाटक मियां बाज़ार में 2 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अंतिम चरण की हज ट्रेनिंग दी जाएगी। यह जानकारी तहरीक के हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद आजम अत्तारी ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में सफ़रे हज के ज़रूरी सामान की तैयारी, एहराम के अहकाम और प्रैक्टिकल तरीका, हज और उमराह की फजीलत, उमराह का तरीका, तवाफ का प्रैक्टिकल तरीका, सफा व मरवा की सई का तरीका, हलक और तकसीर के मसाइल, हज के पांच दिन, अरफा, मुजदलफा, मिना के वुकूफ, मदीना मुनव्वरा की बाअदब हाजिरी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। थ्रीडी एनिमेटेड वीडियो, एलईडी व अन्य तरीके से सिर्फ एक दिन में हज का पूरा तरीका सिखा दिया जाएगा। इस्लामी बहनों के लिए पर्दे का इंतजाम रहेगा। हज यात्रियों के लिए नाश्ता व खाने का इंतजाम रहेगा। हज पर लिखी किताब ‘रफीकुल हरमैन’ तोहफे में दी जाएगी। इसके साथ हज पर ले जाए जाने वाले सामानों की लिस्ट भी दी जाएगी।
Related Articles
शब-ए-मेराज में हुआ अल्लाह व रसूल का जिक्र, दरूद व सलाम का नज़राना भी किया पेश
गोरखपुर। जुमेरात को मस्जिदों व घरों में शब-ए-मेराजुन्नबी पर खूब इबादत की गई। सलातुल तस्बीह व अन्य नफिल नमाजें पढ़ी गईं। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। मस्जिदों व घरों में रातभर अल्लाह व रसूल-ए-पाक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जिक्र होता रहा। दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया गया। उलेमा-ए-किराम ने कहा कि यह वही […]
पुरानी परम्परा में ही निकलेगा मुहर्रम का जुलूस: मियां साहब
गोरखपुर । मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट में मुहर्रम पर्व को लेकर | इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीं सैयद अदनान फर्रुख अली | शाह मियां साहब की अध्यक्षता में बैठक हुई। मियां साहब ने बैठक में बताया कि विगत वर्षों की तरह मुहर्रम को परम्परागत | तरीके से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले से उठने वाले […]
कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज: सुबह से आसमान में छाए काले बादल, पड़ सकती है मानसून की पहली फुहार
गोरखपुर।/जिले के लोग रविवार को भी उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। सुबह से बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट आई है।सोमवार से मौसम में बदलाव के साथ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर मानसूनी बादलों ने डेरा जमा लिया है और इसका असर गोरखपुर के […]

