मध्य प्रदेश

इंदौर ज़िले के हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण

इंदौर। हज में आसानी पैदा करने के उद्देश्य से हज यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए 39, सदर बाज़ार स्थित जामिया फातिमा पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हज तरबियत कैम्प तक आयोजित किया गया। कैम्प की शुरुआत फिरदौस फातिमा ने तिलावते क़ुरआन से की। जिसमें इंदौर ज़िला के साथ उज्जैन, धार, खरगोन, रतलाम के हजयात्रियों को हज ट्रेनर हाजी शेख़ अहमद और हाजी अब्दुल गफ़्फ़ार नूरी बाबा के खलीफा वसीम नूरी साहब ने हज यात्रियों को हज के अरकान समझाये। ट्रेनर वसीम नूरी ने एहराम पहनना, मक्का और मदीना शरीफ़ में इबादत, जियारत व ठहरने का तरीका, हज के फराइज, हज के 5 अहम दिन और हज का अमली तरीका बताया गया। शाहिद नूरी ने अमन व सलामती की दुआ मांगकर कैम्प का समापन किया। हज यात्रियों को बेग,हज गाइड आदि भी प्रदान किये। संस्था के अध्यक्ष अयूब शेख मोहम्मद शाकिर हाजी इस्हाक पेटी वाला मोइनुद्दीन रजवी, हाजी अमान मेमन, इम्तियाज बेलिम, आबिद अली, इक़बाल अब्बासी आदि मौजूद थे।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *