गोरखपुर। आमना मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज, बहरामपुर (इलाहीबाग) में शनिवार 23 अप्रैल को महिलाओं का सामूहिक रोज़ा इफ्तार का कार्यक्रम सायं 6:30 से होगा। कॉलेज के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महिलाओं के रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती फ़िज़ा अंजुम अब्बासी ने दी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सामूहिक रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन शहर में पहली बार किया जा रहा है। कार्यक्रम में आमना मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज, आमना कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट, आमना चिल्ड्रेंन एकेडमी की सभी अध्यापिकाएं, स्टॉफ, छात्राएं व करीब 1500 से अधिक महिलाएं शिरकत करेंगी।
Related Articles
सेवईयों का बाज़ार गुलज़ार
गोरखपुर। ईद में चंद दिन बचे हुए हैं। उर्दू बाज़ार, नखास चौक, घंटाघर, जाफ़रा बाज़ार, गोरखनाथ आदि स्थानों पर सेवईयों का बाज़ार पूरी तरह से सज चुका है। जहां मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वैराइटीज की सेवईयां मौजूद हैं, जो क्वालिटीज़ और अपने नाम के मुताबिक डिमांड में हैं। बाहर व आसपास के इलाकों […]
दावते इस्लामी की पहल: मौलाना व हाफ़िज़ बनने वाले छात्र बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी
गोरखपुर। अब मदरसों से मौलाना व हाफ़िज बनने वाले छात्र उर्दू व हिंदी के साथ फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलेंगे। इसके लिए तहरीक दावते इस्लामी इंडिया ने नई पहल की है। मदरसे में पढ़ रहे बच्चों के लिए अंग्रेजी का एडवांस कोर्स शुरू किया है। शुक्रवार को मदरसतुल मदीना फैज़ाने सिद्दीक़े अकबर अंधियारीबाग व जामियतुल मदीना […]
गोरखपुर: बड़गो में औरतों की कांफ्रेंस 25 को
गोरखपुर। हुसैनी जामा मस्जिद के पीछे बड़गो में गुरुवार 25 मार्च को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन व इस्लाहे मुआशरा’ कांफ्रेंस होगी। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर मुफ्तिया गाज़िया ख़ानम अमजदी व विशिष्ट वक्ता के तौर पर आलिमा फातिमा ज़हरा संबोधित करेंगी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत गुलफिशां खातून करेंगी। नात-ए-पाक सना खातून […]

