इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित संघटक कॉलेज राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग सहित समस्त विभाग की छात्राओं ने प्राचार्या प्रो0 रंजना त्रिपाठी के निर्देशन में इलाहाबाद राष्ट्रीय संग्रहालय के अपने एक दिवसीय शिक्षण भ्रमण पर प्राचीन भारत की समृद्ध संस्कृति का अवलोकन किया। कॉलेज में प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ0 अजय कुमार सागर ने छात्रों को मौर्य काल से लेकर ने पूर्व-मध्यकाल तक की शिल्पाकृतियों, वास्तु अवशेषों, हिन्दु-जैन-बौद्ध धर्म की प्रतिमाओं तथा लौकिक मूर्तियों का अवलोकन कराया तथा गौरवशाली समृद्ध संस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया। इस बीच छात्राओं के मन में उठने वाले विभिन्न प्रश्न उनकी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का प्रमाण प्रस्तुत कर रहे थे। इसके अलावा कॉलेज के अन्य शिक्षकगण डॉ0 शमेनाज़, डॉ0 प्रियंका शर्मा, यशस्वी पाण्डेय, सुमित सिंह भी उपस्थित रहे।
Related Articles
हमारी भाषा हमारी पहचान 2022
प्रोग्रेसिव लिटरेरी एंड कल्चरल सोसाइटी (इंडिया) के “PLCS हिन्दी मंच” ने 22 मई को गूगल मीट ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हिन्दी कविता पाठ “हमारी भाषा हमारी पहचान” का आयोजन किया कार्यक्रम की शुरुआत, कार्यक्रम की संचालक मिसेज वंदना त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा की कविता वह विधा है, जिसमें किसी भी मनोभाव को कलात्मक रूप से […]
इंडियन सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (आइस्पैल इंडिया) के 93वें साहित्यिक सत्संग का आयोजन
इंडियन सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (आइस्पैल इंडिया) के 93वें साहित्यिक सत्संग में डाॅ० सयान डे, पोस्टडाॅक्टरल फैलो, विट्स सेंटर फाॅर डायवर्सिटी स्ट्डीज, यूनिवर्सिटी ऑफ विट्वाटर्सरांड, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका ने अहम वक्ता के रूप में रूचिपूर्ण विषय “इको-कांसियसनेस: अ लिटरेरी वेंचर” पर विशिष्ट चर्चा की। डाॅ प्रीति चौधरी, प्रेसिडेंट,आइस्पैल राजस्थान फोरम […]
हाईकोर्ट ने कहा- निजी स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति की हर साल समीक्षा करे सरकार
प्रयागराज ।इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आरटीई के तहत मुफ्त शिक्षा देने वाले निजी स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति की हर साल समीक्षा करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने लखनऊ एजूकेशन एंड एस्थेटिक डेवलपमेंट सोसायटी की याचिका पर यह आदेश दिया। याची की ओर से कहा […]

