गोरखपुर। रमज़ान मुबारक का चांद शनिवार को देखा जायेगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर शनिवार को चांद दिखता है तो रात से ही तरावीह की नमाज़ शुरू हो जायेगी और रविवार को पहला रोजा रखा जायेगा। अगर चांद नहीं दिखता है तो तरावीह की नमाज़ रविवार से शुरू होगी और पहला रोजा सोमवार को रखा जायेगा।
शनिवार को चांद देखने का इंतजाम तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा किया गया है। रमज़ान मुबारक का चांद देखने के बाद उलमा-ए-किराम ऐलान करेंगे। इसके अलावा अगर किसी को कहीं भी चांद देखने को मिलता है तो वह मुफ्ती खुर्शीद अहमद (क़ाज़ी-ए-शहर) 9935892392, मुफ्ती अख्तर हुसैन (मुफ़्ती-ए-शहर) 9956971232, मुफ्ती मो. अज़हर (नायब काजी) 8604887862, 9598348521, मुफ्ती मेराज अहमद 73880 95737, मुफ्ती मुनव्वर रज़ा 82493 33347 के नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। आख़िरी ऐलान उलमा-ए-अहले सुन्नत चांद की तस्दीक के बाद ही करेंगे। इसके साथ ही सभी मस्जिदों व मदरसों में रमज़ान की विशेष नमाज़ तरावीह के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।