हरदोई: 11Jan। शिक्षक बच्चो के भविष्य का रक्षक होता है,बच्चो का भविष्य सवंरे और उसका उज्जवल भविष्य हो, सभी को इसी मूलमन्त्र को अपनाना होगा। बीईओ बावन आईपी सिंह सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर पहुंचे, जहां उन्होने पठन-पाठन,ई-लर्निंग पाठशाला, शिक्षकीय दायित्वों और कर्त्तव्यों के बारे मेँ दिशा-निर्देश दिए। बीईओ श्री सिंह ने कहा कि शैक्षणिक नवाचारो को अपना कर प्रेरक ब्लाक और प्रेरक प्रदेश का सपना पूरा किया जा सकता है। इस दौरान श्री सिंह ने उत्साहवर्धक सुझाव दिए साथ ही विद्यालय के सकारात्मक वातावरण को सराहा। बीईओ ने कहा कि शिक्षक बच्चो के बेहतरीन कल का रक्षक होता है। ज़रूरी है कि शिक्षको को पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्त्तव्यों को निभाऐ। इस दौरान श्री सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून,शिक्षिकाओ वंदना गुप्ता, रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी,रुचि पुरी व शिक्षामित्र प्रशान्त कुमार अवस्थी का उत्साहवर्धन करते हुए अपना पूर्ण सहयोग देते रहने का वादा दोहराया।
Related Articles
यूपी में सोमवार से खुलेंगे नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, अब नहीं चलेंगी आनलाइन कक्षाएं
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को फिर से खोलने का बड़ा फैसला लिया है।14 फरवरी यानी सोमवार से राज्य में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल जाएंगे।अब विद्यार्थियों को भौतिक रूप से कक्षाओं में पढ़ने आना […]
मुरादनगर घटना की उचित जांच हो: मायावती
लखनऊ: 4 जनवरी (एएनआई): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मुरादनगर की घटना की उचित जांच की मांग की, जहां कल अता श्मशान की छत गिरने से 18 लोगों की जान चली गई थी।ट्विटर पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार को इस घटना की उचित समय पर […]
नीट में विशेष स्थान प्राप्त कर खानदाने आलाहजरत की बेटी ने किया खानदान का नाम रौशन
दीनी व रूहानी मैदान में खिदमात अंजाम देने के साथ अब चिकित्सा के मैदान में भी खिदमात अंजाम देंगी खानदाने आलाहजरत की बेटियां। आला हजरत और खानदाने आलाहजरत के बुजुर्गों और शहजादगान ने दशकों से रूहानियत, धार्मिक शिक्षा और मसलकी व खानकाही शिक्षा व दीक्षा के मैदान में विश्व स्तर पर अपना एक अहम मकाम […]

