हरदोई: 11Jan। शिक्षक बच्चो के भविष्य का रक्षक होता है,बच्चो का भविष्य सवंरे और उसका उज्जवल भविष्य हो, सभी को इसी मूलमन्त्र को अपनाना होगा। बीईओ बावन आईपी सिंह सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर पहुंचे, जहां उन्होने पठन-पाठन,ई-लर्निंग पाठशाला, शिक्षकीय दायित्वों और कर्त्तव्यों के बारे मेँ दिशा-निर्देश दिए। बीईओ श्री सिंह ने कहा कि शैक्षणिक नवाचारो को अपना कर प्रेरक ब्लाक और प्रेरक प्रदेश का सपना पूरा किया जा सकता है। इस दौरान श्री सिंह ने उत्साहवर्धक सुझाव दिए साथ ही विद्यालय के सकारात्मक वातावरण को सराहा। बीईओ ने कहा कि शिक्षक बच्चो के बेहतरीन कल का रक्षक होता है। ज़रूरी है कि शिक्षको को पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्त्तव्यों को निभाऐ। इस दौरान श्री सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून,शिक्षिकाओ वंदना गुप्ता, रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी,रुचि पुरी व शिक्षामित्र प्रशान्त कुमार अवस्थी का उत्साहवर्धन करते हुए अपना पूर्ण सहयोग देते रहने का वादा दोहराया।
Related Articles
इस हिन्दू पंडित ने क्यों किया “हर घर तिरंगा” अभियान के बायकाट का आह्वान
नरसिंहानंद ने कथित तौर पर पीएम मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के बहिष्कार का आह्वान करते हुए कहा कि एक मुसलमान इन झंडों का निर्माण कर रहा है। उसका सुझाव है कि इस पैसे का इस्तेमाल हिंदुओं की हत्या के लिए किया जाता है। समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें
प्रदेश के निजी विद्यालय सूचना अधिकार अधिनियम के दायरे में
लखनऊ सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गयी सूचना देने के लिए होंगे बाध्य समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें
भाजपा प्रत्याशी के फिर बिगड़े बोल! “अली को मानने वाले पाकिस्तान चले जाएं”
लोनी में पूर्ण रामराज्य लाने का दावा, सम्प्रदाय विशेष में रोष, लोगों ने कहा की कार्यवाही करे चुनाव आयोग नई दिल्ली: विवादित बयान और कार्यवाही के लिए मशहूर हो चुके लोनी से भाजपा विधायक और उम्मीदवार नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर से विवादास्पद बयान देने पर घेरे में आ गये हैं। इस बार उन्होंने […]
