जालना: शुक्रवार को जालना के प्रसिद्ध बुजुर्ग हजरत शेर सावर (रह.) के अस्ताना पर रज़ा एकेडमी की एक आपात बैठक हुई। जिसमे रजा एकेडमी के प्रमुख अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी ने बुल्ली बाई एप्प मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होने कहा कि मुंबई पुलिस की कार्रवाई से मुसलमानों में खुशी की लहर है। मुंबई पुलिस ने न केवल मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की बल्कि दो विशिष्ट संप्रदायों के बीच नफरत और कड़वाहट फैलाने की साजिश को भी उजागर किया गया। इस एप्प के जरिये मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सिख समुदाय से लड़ने का प्रयास किया गया था। लेकिन मुंबई पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस साजिश को बेनकाब कर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य मामलों में भी स्थिति बिगड़ने से पहले हमारी राज्य सरकार और मुंबई पुलिस हमेशा तेजी से कार्य करेगी और राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का एक उच्च रिकॉर्ड स्थापित करेगी।
मोहम्मद सईद नूरी साहिब ने ये भी कहा कि दुनिया भर से सऊदी अरब की सरकार की बदनामी हो रही है। दुनिया में कोई भी मुसलमान इस्लाम धर्म के दोनों पवित्र स्थलों की अपवित्रता को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। वर्तमान में, इस्लामी दुनिया में सऊदी सरकार के खिलाफ बहुत नफरत और घृणा है। नजदी सरकार इज़राइल और अमेरिका को खुश करने यहूदियों और इसाइयों के इशारे पर काम कर रही है। मुस्लिम शासकों और ओआईसी को मक्का और मदीना की रक्षा के लिए जल्द ही एक निर्णय लेना चाहिए।
सईद नूरी साहब ने भारत सरकार द्वारा स्कूलों में जारी सूर्य नमस्कार कराने के आदेश को भी असंवैधानिक करार दिया और कहा कि इस्लाम में एक ईश्वर के अलावा किसी अन्य की पूजा की कल्पना नहीं की जा सकती है। मुसलमान अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। लेकिन देशभक्ति के लिए हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। जबरन इस तरह के फैसले मुसलमानों के लिए दिल दुखाने के अलावा और कुछ नहीं है। अगर सरकार जबरन भारत के संविधान के खिलाफ इस तरह के फैसले हम पर थोपती है तो मुस्लिम बच्चे ऐसी बहुदेववादी गतिविधियों से दूर रहेंगे। ऐसे में हम न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे।
नूरी साहब ने कहा कि भारत सरकार बेरोजगारी, और कोरोना जैसी महामारियों को नियंत्रित करने में विफल रही है, इसलिए वे घृणित निर्णय लेकर बहुसंख्यक वर्ग का वोट बटोरना चाहती हैं जबकि देश के हिंदू भी उनके धोखे से वाकिफ हो गया है। नूरी साहब ने कहा कि देश न्याय और संविधान से चलता है न कि नफरत से। हम इसे सफल नहीं होने देंगे। नूरी साहब ने कहा कि भारत में प्रेम की नदी बहती है और इसे कोई नहीं रोक पाएगा।