अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानि प्रतिनिधि सभा ने वैश्विक स्तर पर इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए एक बिल को मंजूरी दे दी है। सदन में इस्लामोफोबिया बिल पर हुई वोटिंग में पक्ष में 219 और विपक्ष में 212 वोट पड़े। अब इसे सीनेट में चर्चा के लिए भेजा जाएगा। इस्लामोफोबिया बिल को मंजूरी मिलने के बाद दुनिया के सभी देशों में मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह की वजह से मुसलमानों के खिलाफ होने वाले घटनाओं को अब अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की वार्षिक मानवाधिकार की रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। अमेरिका के मिनेसोटा से डेमोक्रेटिक पार्टी की मुस्लिम महिला सांसद इल्हान उमर समेत 30 से अधिक सांसदों के एक समूह ने इस बिल को लिखा था। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पारित हुए इस्लामोफोबिया बिल के तहत, इस्लामोफोबिया की निगरानी और मुकाबला करने के लिए एक विशेष दूत की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही दुनियाभर के देशों में इस्लामोफोबिया की वजह से मुस्लिमों के खिलाफ होने वाले मामलों को विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में पेश किया जाएगा।
Related Articles
बंग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों को तत्काल रोका न गया, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे: हाजी मुहम्मद सईद नूरी
मुंबई।बंग्लादेश, जहां हिंदुओं की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है, वर्तमान में आलोचनाओं का सामना कर रहा है। लगातार खबरें आ रही हैं कि वहां के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमले हो रहे हैं और उनके मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। इस परिस्थिति में, बंग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा न केवल वहां की सरकार की […]
भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय करेंसी पर लगी रोक से पेट्रोल-डीजल की ब्रिकी बंद
भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय करेंसी पर लगी रोक से पेट्रोल-डीजल की ब्रिकी बंद
दरगाह प्रमुख की कोशिशों से नेपाली उल्मा व बुद्धजीवियों से रिश्ते हो रहे हैं मज़बूत
नेपाल के सुन्नी मुसलमानों में देखने को मिल रहा है दरगाह आलाहज़रत पर हाज़री देने का उत्साह। नेपाली उलेमा का दल पहुँचा दरगाह, टी.टी.एस. ने किया ज़ोरदार स्वागत। प्रेस विज्ञप्तिदरगाह आला हज़रतबरेली शरीफ13/11/21 आलाहज़रत और खानदाने आलाहज़रत के बुजुर्गों और शहज़ादगान ने दशकों से नेपाल की सरज़मीन पर अपनी रूहानियत, धार्मिक शिक्षा और मसलकी व […]




