गोरखपुर

ग्यारहवीं शरीफ़ आज, होगी फातिहा ख़्वानी


गोरखपुर। ग़ौसे आज़म हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-मुबारक ग्याहरवीं शरीफ़ के रूप में बुधवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मस्जिद, मदरसा, दरगाह व घरों में क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी होगी। लज़ीज़ पकवानों पर फातिहा दिलाई जाएगी। दोस्त-अहबाब के साथ गरीबों को लंगर-ए-ग़ौसिया खिलाया जाएगा। अहमदनगर चक्शा हुसैन नूरी जामा मस्जिद से सुबह नौ बजे जुलूस-ए-ग़ौसिया निकाला जाएगा। नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में बाद नमाज़ असर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। मंगलवार को ग्यारहवीं शरीफ़ की पूर्व संध्या पर शहर में फातिहा, नजरो नियाज का सिलसिला शुरु हो गया। कई जगह महफिल-ए-ग़ौसुलवरा व जलसे का आयोजन हुआ। जाफ़रा बाज़ार, खोखरटोला, तुर्कमानपुर, खूनीपुर, चक्शा हुसैन, रसूलपुर, अहमदनगर चक्शा हुसैन सहित तमाम जगहों से शीरीनी खरीदी जा रही है।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *