दरभंगा एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान शुरू होने की सालगिरह पर सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई अड्डा विकास समिति के चेयरमैन सह सांसद गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट के अधिकारियों व कर्मियों के साथ केक काटकर खुशी का इजहार किया। सांसद ने कहा कि आज दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिलावासियों के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का दिन है। बीते वर्ष आज ही के दिन मेरे अनुरोध पर तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का ही नतीजा है कि आज देश के छोटे शहर भी हवाई सेवा से जुड़ रहे हैं। सांसद ने कहा कि पूरे देश में उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट देश का सबसे सफलतम एयरपोर्ट है और यह लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस एयरपोर्ट का उपयोग व्यवसाय के लिए भी किया जा रहा है। इसके तहत लीची, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि का भी परिवहन हुआ है। मिथिलावासी अब आसानी से कुछ घंटो की यात्रा कर अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा बीते दिनों बिहार सरकार द्वारा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 78 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए बिहार कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल बाबा विद्यापति जी के नाम पर हो इसके लिए भी वे प्रयास कर रहे थे। नामकरण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं दोनों सदनों के सभापति से प्रस्ताव पारित कर मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया था। इसके आलोक में बिहार विधानसभा के दोनों सदनों से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जा चुका है। इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट डीजीएम चंद्रा जी, डिप्टी डायरेक्टर सुभाष कुमार, एजीएम सत्येंद्र झा भी थे।
Related Articles
अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च
अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिरोध मार्च निकाला।
मृतक के आश्रितों को मिले 50 लाख एक सरकारी नोकरी- मुजाहिद आलम,
दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर स्पीड ट्रायल कर मिले फांसी की सजा।
सरकार पत्रकार के लिए जल्द बनाए कानून।
शिक्षा विभाग से जुड़ा वायरल वीडियो निराधार और सच्चाई से परे: मो० जमाल मुस्तफा डी पी ओ नवादा
जिलाधिकारी महोदय द्वारा 13.04.2022 को सिरदला प्रखंड अंर्तगत अब्दुल पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदवारा का स्थलीय निरीक्षण किया गया है जिसमें *जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सह- प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मो जमाल मुस्तफा* साथ थे। विद्यालय स्तर पर कतिपय लापरवाही /अनियमितता के कारण जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से […]
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी राष्ट्रपति से हुए सम्मानित, बढ़ा जिले का देश में मान
राष्ट्रपति ने कहा कि यह सम्मान देश के अन्य जिलों में विकास की गति तेज करने में होगा अनुकरणीय मोतिहारी / नई दिल्ली, विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को जल संरक्षण एवं प्रबंधन क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया है।जिले भर […]
