बन रहे मकान के कमरे में मिला शव, चेहरा जला है, चार दिन से थी लापता
नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को लिया अपने कब्जे में
मधुबनी: 8 नवंबर, हमारी आवाज़
मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी स्थित बंद व निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में संदिग्ध स्थिति में 29 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ है। मृतक लड़की की पहचान भौआड़ा स्थिति मनिहार मोहल्ला के वार्ड नंबर 23 निवासी गुलशन खातून के रूप में की गई है। मृतक लड़की का चेहरा जला दिया गया है।
इस घटना की जानकारी आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। परिजनों ने बताया कि लड़की चार दिनों से लापता थी।
जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर थाना को दी। नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है।