गोरखपुर। शहर की मस्जिदें नमाज़ियों से भरी नजर आईं। रातभर लोग नफिल नमाज़ें पढ़ते रहे। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत की मीठी आवाजें गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, रहमतनगर जामा मस्जिद, नूरी जामा मस्जिद अहमद नगर चक्शा हुसैन, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, मदीना मस्जिद रेती, रसूलपुर जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर सहित शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों से गूंजती रहीं। हज़रत मुबारक खां शहीद मस्जिद नार्मल व हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो में इज्तिमा शबे बराअत हुआ। सलातुल तस्बीह की नमाज़ पढ़ी गई। घरों में महिलाओं ने तिलावत की और नमाज़ पढ़ी।
Related Articles
गोरखपुर: आला हज़रत का 105 वां उर्स-ए-पाक अकीदत के साथ मनाया गया
गोरखपुर: आला हज़रत का 105 वां उर्स-ए-पाक अकीदत के साथ मनाया गया
शाही मस्जिद में दर्स – कुर्बानी हलाल पैसे से ही जायज़ : कारी अनस
गोरखपुर। शाही जामा मस्जिद, तकिया कवलदह में क़ुर्बानी के मसाइल पर दर्स हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत की गई। नात-ए-पाक पेश हुई। मुख्य वक्ता कारी मो. अनस रज़वी ने कहा कि क़ुर्बानी का सिलसिला ईद-उल-अज़हा के दिन को मिलाकर तीन दिनों तक चलता है। मुसलमान अल्लाह की रज़ा के लिए क़ुर्बानी करता है। हलाल तरीके से […]
ख़बर का अस़र: दस अनुदानित मदरसों के लिए आ गई एनसीईआरटी की किताबें
गोरखपुर। काफी इंतजार के बाद जिले के दस अनुदानित मदरसों के लिए एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) पाठ्यक्रम पर आधारित किताबें आ गई हैं। निदेशालय ने मंगलवार को किताबें जिले में भेज दीं। मदरसा अंजुमन इस्लामियां खूनीपुर में किताबें रखी हुई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने जिले के दसों अनुदानित […]
