इंदौर। जिला हज कमेटी का उपाध्यक्ष युवा समाजसेवी रेहान अंसारी को बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट की अनुशंसा पर और मध्यप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रफ़त वारसी की सहमति से जिला अध्यक्ष राशिद शेख़ ने युवा समाजसेवी रेहान अंसारी को इंदौर जिला हज कमेटी मध्यप्रदेश शासन में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। रेहान अंसारी को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर विधायक गोलू शुक्ला, देवकीनंदन सिलावट, महफ़ूज़ पठान, साजिद अंसारी, इक़बाल अज्जु, इमरान अंसारी, तैय्यब पटेल उस्ताद, सूफी आरिफ, अज़हर अंसारी, मुसद्दीक अंसारी, इमरान कुरैशी, तौसीफ अंसारी, शारिब खान, आसिफ अंसारी, तौसीफ नागौरी सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी। रेहान अंसारी के उपाध्यक्ष बनने से युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
