गोरखपुर। ग़ौसे आज़म हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-मुबारक ग्याहरवीं शरीफ़ के रूप में मंगलवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मस्जिद, मदरसा, दरगाह व घरों में क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी होगी। लज़ीज़ पकवानों पर फातिहा दिलाई जाएगी। दोस्त-अहबाब के साथ गरीबों को लंगर-ए-ग़ौसिया खिलाया जाएगा। मौलाना शादाब अहमद रजवी ने बताया कि फैजाने गौसिया नौजवान कमेटी की ओर से अहमदनगर चक्शा हुसैन नूरी जामा मस्जिद से दोपहर 2 बजे जुलूस-ए-ग़ौसिया निकाला जाएगा। सोमवार को ग्यारहवीं शरीफ़ की पूर्व संध्या पर शहर में फातिहा ख्वानी का सिलसिला शुरु हो गया। कई जगह महफिल-ए-ग़ौसुलवरा व जलसे का आयोजन हुआ। जाफ़रा बाज़ार, खोखर टोला, तुर्कमानपुर, खूनीपुर, चक्शा हुसैन, रसूलपुर, अहमदनगर चक्शा हुसैन सहित तमाम जगहों से शीरीनी खरीदी जा रही है।
