आगरा

आगरा में दरोगा की खंभे से बांधकर पिटाई, जबरदस्ती कर रहा था रेप

नशे में घर में घुसा था, लड़की बोली-जबरदस्ती रेप कर रहा था, धमकी दी-तेरे पापा को केस में फंसा दूंगा… वरना… सख्त एक्शन हुआ… SI सस्पेण्ड

UP : आगरा में खाकी का दागदार चेहरा नजर आया है। यहां रविवार रात नशे में धुत दरोगा संदीप कुमार दीवार फांदकर एक घर में घुसा। फिर लड़की से जबरदस्ती करने लगा। लड़की का शोर सुनकर परिजनों ने दरोगा को पकड़ लिया। तब तक ग्रामीण भी इक्ट्‌ठा हो गए।दरोगा को खंभे से बांध कर जमकर पीटा गया। इसके बाद पुलिस बुला ली। आधी रात जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरोगा खंभे में अर्द्धनग्न अवस्था में बंधा था। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल, दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

छेड़खानी, कपड़े फाड़े..शोर सुनकर परिजन उठे..

घटना बरहन इलाके के गांव तिहेया की है। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे दरोगा घर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गया। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद लड़की से छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। दरोगा की करतूत देखकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया।शोर सुनकर गांव के लोग इकट्‌ठा हो गए। सामने आया कि घर में घुसने वाला शख्स बरहन थाना पर तैनात दरोगा संदीप कुमार है। इसके बाद लोग और ज्यादा भड़क गए। कहा कि जिन पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं हमारी बहू-बेटियों पर गंदी नजर डाल रहे हैं।

पुलिस ने दरोगा को छुड़ाया, मेडिकल कराया..

गुस्साए लोगों ने दरोगा को घर के पास एक खंभे से बांध दिया। फिर लोगों ने दरोगा को जमकर पीटा। फिर ग्रामीणों ने थाने पर फोन करके घटना की सूचना दी। आनन-फानन में विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। दरोगा को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। उस वक्त तक दरोगा नशे की हालत में ही था। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *