लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक अहम फैसले में कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 माता-पिता को बच्चों को घर से बाहर निकालने का अधिकार नहीं देता है| अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कानून के तहत गठित अधिकरण माता-पिता की अर्जी पर संतान को माता-पिता के उचित भरण-पोषण का निर्देश दे सकता है लेकिन वह संतान को घर से बाहर निकालने का आदेश पारित नहीं कर सकता. अदालत ने कहा कि अधिनियम की मंशा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उचित भरण-पोषण और उनका कल्याण सुनिश्चित करना है. अदालत ने कहा कि दीवानी प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत तय होने वाले कानूनी अधिकारों के बाबत इस अधिनियम के तहत आदेश पारित नहीं किये जा सकते हैं. न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने कृष्ण कुमार की ओर से दाखिल रिट याचिका का निपटारा करते हुए उक्त आदेश पारित किया।
Related Articles
उ०प्र० मदरसा बोर्ड परीक्षा 2022 का रिज़ल्ट कल देखें यहां
उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एंव फाजिल परीक्षा वर्ष 2022 का परीक्षाफल दिनांक 26.07.2022 को अपरान्ह 3:00 बजे परिषद की आधिकारिक वेब साईट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ पर अपलोड कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल अपराह्न 03:00 बजे के बाद देख सकते हैं। समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन […]
मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का लिया संज्ञान
दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए-मुख्यमंत्री लखनऊ: 5 सितंबर, 2022 उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के […]
यूपी: CM योगी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी, ADM-SDM सहित 5 अफसरों पर गिरा गाज
लखनऊ : हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 23जनवरी// मुख्यमंत्री योगी के आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है. मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद, उन्नाव और प्रयागराज में भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन उप जिलाधिकारी सहित 5 अधिकारियों पर कार्रवाई का हंटर चला दिया. फर्रुखाबाद के […]

