इंदौर। भारत के 76 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न पुलिस थानों द्वारा आयोजित तिरंगा एवं नशा मुक्त जागरूकता अभियान रैली में मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन इंदौर ने भी सहभागिता की इस संयुक्त तिरंगा रैली में डीसीपी आलोक मिश्रा, एसीपी रूबीना मिज़वानी, टीआई राजेन्द्र नगर, टीआई राऊ, टीआई आज़ाद नगर एवं संगठन के शहर अध्यक्ष सलीम शेख के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भी दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन के साथ सहभागिता की। तिरंगा रैली का हर चौराहे पर आम जनता द्वारा मंच लगाकर फूल बरसा कर स्वागत सम्मान किया गया। तिरंगा यात्रा में मानव अधिकार संगठन के शहर अध्यक्ष सलीम शेख ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया।
