इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में अनुभवी नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक जीतू पटवारी की अनुशंसा पर इंदौर ज़िला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरपंच हाजी सोहराब पटेल को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी है। इससे पहले भी वे जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका पहले का कार्यकाल भी बढ़िया रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकली भारत जोड़ो यात्रा में जिला इंदौर ग्रामीण का समन्वयक नियुक्त किया गया था। तब उन्होंने इस महत्वकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा उन्होंने जिले में हमेशा कांग्रेस का जनाधार बढाने का कार्य किया है। इसी के प्रतिफल में उन्हें जिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष देकर पार्टी ने उनपर मज़बूत विश्वास जताया है। हाजी सोहराब पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।
Related Articles
मुस्लिम विद्वानों ने उदयपुर की घटना को निंदनीय एवं ग़ैर इस्लामिक कृत्य क़रार दिया
इंदौर। उदयपुर (राजस्थान) में जो घटना हुई है वह निन्दनीय है। क़ाज़ी-ए-शहर अबु रेहान फ़ारूक़ी ने प्रतिकिया दी है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा ऐसा कोई भी कृत्य शरीयत इस्लामी के खिलाफ है। इंसनियत भी इससे आहत हुई है। उन्होंने कहा जुर्म कितना ही संगीन हो शरीयत-ए-इस्लामी व हमारे मुल्क का कानून किसी […]
दादा पीर नियाज़ अली सरकार की दरगाह पर पेश की शाही चादर
बेहतर बारिश की दुआ के साथ पेश किए अक़ीदत से गुलाब के फूल इंदौर। माहौल में रूहानियत और लोबान की धुनी और इत्र से पूरा दरगाह परिसर महक रहा था। जैसे ही तुकोगंज पर ताजुल औलिया हज़रत नियाज़ अली शाह की दरगाह पर मखमली शाही चादर पेश की गई तो अक़ीदत से सभी की आंखें […]
ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को
इंदौर। फ़िज़ूलखर्ची को रोकने और सामाजिक सुधार के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा कल 8 दिसम्बर को शाम 5 बजे से निशुल्क इज्तेमाई शादी सम्मेलन होगा। चंदन नगर धार रोड़ स्थित उजगरसिंह मैदान पर इज्तेमाई शादी में 16 जोड़ों के सामूहिक निकाह सादगी के साथ होंगे। ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप के […]


