बीती 31 जुलाई को तड़के सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास थी, तभी बी-5 कोच फायरिंग से गूंज उठा. चलती ट्रेन में हुए इस शूटऑउट में आरपीएफ के एक एएसआई समेत चार लोगों की मौत हो गई. मारने वाला एक आरपीएफ कांस्टेबल था. गोलीकांड के चश्मदीद ट्रेन में तैनात अटेंडेंट ने उस दहला देने वाली घटना के बारे में बताया है. अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी ड्यूटी बी-5 कोच में ही लगी थी. उस रात उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वे जल्दी सोने चले गए थे। अचानक 5 बजे के करीब तेज आवाज से उनकी नींद खुली, पहले उन्हें लगा कि शायद शॉर्ट सर्किट हुआ है. ये देखने के लिए वे बी-5 कोच में गए तो वहां जो देखा, वो हैरान करने वाला था. चेतन सिंह(आरोपी) हाथ में बंदूक लिए खड़ा था, उनके चारों ओर खून फैला हुआ था. अटेंडेंट ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी जवान चेतन सिंह को राइफल के साथ कोच में खड़े देखा, तो उसने अजमल कसाब की याद दिला दी।
Related Articles
दरगाह ताजुश्शरिया पर उर्स-ए-ताजुल औलिया, उर्स-ए-अमीने शरियत व यौम-ए-विलादत ताजुश्शरिया की महफिल सजाई गई
बरेली ।दरगाह ताजुश्शरिया पर 26 मोहर्रम-उल-हराम को 100वा उर्स ताजुल औलिया, 7वा उर्स अमीने शरियत और यौम-ए-विलादत हुजूर ताजुश्शरिया जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मिया की सदारत और जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मिया की निगरानी में महफिल सजाई गई। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया फजर की नमाज बाद दरगाह […]
रिवायत कायम रखते हुए बारिश में भीगते हुए निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
बरेली शरीफपैगम्बर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाईश का जश्न भारी बरसात में भीगते हुए मनाया गया। रिवायत कायम रखते हुए अंजुमन खुद्दामें रसूल के तत्वाधान में कोहाड़ापीर से दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकला। कायदे जुलूस हज़रत सुब्हानी मियां ने सुबुर रज़ा को परचम-ए-रिसालत […]
अल इस्लाह एकेडमी व एमए एकेडमी में 21 मई से 1 जून तक समर कैंप
गोरखपुर। जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद, गोरखनाथ में 21 से 26 मई तक सुबह 9 से 11 बजे तक और एम.ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में 27 मई से 1 जून तक सुबह 10 से 12 बजे तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसके तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान विभिन्न प्रकार की रचनात्मक […]

