इंदौर। पुरनूर चेहरों के साथ जेद्दा से हाजियों का 16वां कारवां वतन लौटा तो उनका गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया गया। यह खुशगवार नज़ारा इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर हाजियों की वापसी पर देखा गया। इस मौके पर परिजनों की आंखे खुशी से छलक रही थी। हाजियों का गुलपोशी से स्वागत करते हुए परिजन भावुक हो उठे। इस मौके पर इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख, डॉक्टर रिज़वान पटेल, सद्दाम पठान ने वतन वापसी पर सभी हाजियों का स्वागत किया। हज कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद शेख ने बताया इंदौर एयरपोर्ट पर 16 वें दिन हज का फर्ज अदा कर इंडिगो एयरलाइन्स से 80 हाजियों की आमद हुई। जिसमें 39 पुरुष और 41 महिलाएं इंदौर आईं। हज इंतज़ामात को लेकर तमाम मुसाफिरों ने हज कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी का शुक्रिया अदा किया।
Related Articles
ताज़िया व डी०जे० के बगैर बेगमबाग की तंजीम ने निकाला जुलूस, लहराया परचम
ताज़िया व डी०जे० के बगैर बेगमबाग की तंजीम ने निकाला जुलूस, लहराया परचम
हज कमेटी में हाजी अमान मेमन को जिला सचिव की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी
हज कमेटी में हाजी अमान मेमन को जिला सचिव की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी
न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
इंदौर। इंदौर में क्रिसमस का उत्साह छाया रहा।सुबह से रात तक बधाइयों का दौर चला, सांताक्लाज बने लोग तोहफे और टाफियां बांटते रहे। क्रिसमस के बॉम्बे अस्पताल के पास स्थित बस्ती एरिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और बच्चों एवं बुजुर्गों के जीवन में खुशी […]

