गोरखपुर। शुक्रवार नौवीं मुहर्रम की रात में मियां बाज़ार स्थित इमामबाड़ा इस्टेट से मियां साहब की अगुवाई में शाही जुलूस निकलेगा। रात में ही लाइन की ताजियों का जुलूस आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें देश-विदेश की मस्जिदों व दरगाहों का मॉडल ताजिया के रूप में देखने को मिलेगा। शुक्रवार शाम को ही छोटी-बड़ी ताजिया इमाम चौकों पर रख दी जाएगी। हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व शोह-दाए-कर्बला के इसाले सवाब के लिए घरों, मस्जिदों व इमाम चौकों पर फातिहा ख्वानी होगी। शर्बत, खिचड़ा व मलीदा पर फातिहा पढ़कर अकीदतमंदों में बांटा जाएगा। शहर के विभिन्न इमाम चौकों से जुलूस भी निकलेगा।
Related Articles
सदर तहसील में डीएम व एसएसपी ने फरियादियों की सुनी समस्या किया निस्तारण
गोरखपुर। संपूर्ण समाधान पर जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा द्वारा तहसील सदर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना संबंधित को निस्तारण करने का दिया निर्देश तहसील सभागार में पहुंचे प्रत्येक फरियादियों से डीएम कृष्ण करूणेश एसएसपी डॉ विपिन ताडा सीडीओ संजय कुमार मीना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना […]
92 साल की सुलोचना की जुबानी आज सुनें बंटवारे की पीड़ा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्राणी उद्यान में प्रदर्शनी का समापन आज गोरखपुर। भारत के विभाजन का दंश समेटे पाकिस्तान के पेशावर जिले से बंटवारे की पीड़ा समेटे सिर्फ 11 साल की उम्र में भारत आईं 92 साल की श्रीमती सुलोचना मलहोत्रा रविवार को शहीद अशफाक उल्ला ख़ां प्राणी उद्यान में विभाजन की […]
मां की गोद बच्चे का पहला मदरसा व स्कूल: नायब काजी
गोरखपुर। एक पढ़ी लिखी मां की गोद से पढ़ी लिखी औलाद समाज को मिल सकती है। मां की गोद बच्चे के लिए सबसे पहला मदरसा व स्कूल है, इसलिए उसका पढ़ा लिखा होना बेहद जरूरी है। किसी दानिश्मंद का कौल है कि एक औरत को तालीम दे देना एक यूनिवर्सिटी खोल देने के बराबर है। […]

