गोरखपुर। हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाये जाने वाला मुहर्रम का चहल्लुम (चालीसावां) 17 व 18 सितंबर को अकीदत के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर जहां अकीदतमंदों द्वारा नियाज – फातेहां किया जायेगा। वहीं महानगर के विभिन्न मुहल्लों से मुहर्रम के चालीसावां के दिन इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी से जुड़े मुतवल्लियों की सरपरस्ती में जुलूस निकाला जायेगा। यह जानकारी इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने दी। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के चालीसावां के दिन अस्करगंज, मिर्जापुर, खूनीपुर बजरंग आयल मिल, बसंतपुर, जाफरा बाजार, घासीकटरा, भरपुरवा, इलाहीबाग, पिपरापुर(बीच टोला), बुलाकीपुर के जुलूसों के साथ ही मियां बाजार पूरब फाटक से मातमी जुलूस भी निकलेगा। उन्होंने इस मौके पर साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि मुतवल्लियों ने मुहर्रम के जुलूसों को शांतिपूर्ण तरीके से निकाल कर एक नजीर पेश किया था। ठीक इसी प्रकार मुहर्रम के चालीसावां के दिन भी रिवायती जुलूसों को निकालकर भाईचारे का संदेश दें।
Related Articles
जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्गों को तत्काल दुरुस्त कराने को लेकर हिंदु मुस्लिम एकता कमेटी ने
उर्दू अकैडमी उत्तर प्रदेश चेयरमैन चौधरी केफुल वरा साहब को अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन गोरखपुर। हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के बैनर तले आज अधय्क्ष शाकिर अली सलमानी के नेतृत्व में अहमद नगर वासियों ने उर्दू अकैडमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन चौधरी साहब के कार्यालय स्थित गोरखनाथ में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम […]
शाहरुख़ ने खेलकूद प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार
गोरखपुर। गोरखपुर पब्लिक स्कूल रानीबाग, बड़गो में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने किया। कई प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ। 100 मीटर, 200 मीटर, रिले, लांग जम्प में कक्षा आठ के छात्र शाहरुख़ अली ओवर आल प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय पर आदर्श और तृतीय पर आर्यन रहे। […]
इमाम हुसैन आज भी ज़िन्दा हैं: कारी शराफत
मस्जिदों व घरों में जारी ‘जिक्रे शहीद-ए-कर्बला’ गोरखपुर। सोमवार ‘जिक्रे शहीद-ए-कर्बला’ महफिलों के नाम रहा। उलेमा-ए-किराम ने दीन-ए-इस्लाम, शहादत और कर्बला के बाबत विस्तार से बयान किया। 6वीं मुहर्रम को करीब एक दर्जन से अधिक मस्जिदों व घरों में ‘जिक्रे शहीद-ए-कर्बला’ महफिलों का दौर जारी रहा। कर्बला का वाकया सुनकर अकीदतमंद यादे हुसैन के अश्कों […]
