गोरखपुर।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप अभी तीन-चार दिन और रहेगा।प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दिन में धूप नहीं निकलने, कुहासे के साथ ठिठुरन और सर्द हवा के संग शीतलहर का प्रकोप जारी है।बीते 24 घंटों के दौरान गोखपुर मण्डल में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मालूम हो कि गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, झांसी मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।जानकारी के मुताबिक शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, जालौन, हमीरपुर, झांसी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, कानपुर देहात, कानपुरनगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी तथा आसपास के इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
Related Articles
योगी सरकार बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने पर अमादा
लखनऊ: हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 9जनवरी// योगी सरकार बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने के लिए अमादा है. इसके लिए सरकार कानूनी विकल्पों का सहारा ले रही है. मुख्तार अंसारी को यूपी लाने के लिए गाजीपुर पुलिस की दो सदस्यीय टीम को चंडीगढ़ रवाना किया गया है. यह टीम पहले दिल्ली जाकर […]
परचम कुशाई की रस्म से होगा उर्स-ए-रज़वी का आगाज़। गाइड लाइन के अनुसार अदा की जाएगी सभी रस्में।
प्रेस विज्ञप्तिदरगाह आला हज़रतबरेली शरीफ30/09/21 आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 103 वॉ उर्स-ए-रज़वी 2,3 और 4 अक्टूबर को शासन की गाइड लाइन के अनुसार इस्लामिया मैदान व दरगाह आला हज़रत पर मनाया जाएगा। उर्स की सभी तकरीबात दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना अल्हाज़ सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी […]
तीन चैन स्क्रैचर को रामगढ़ ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं के लिए सरदर्द बन चुके तीन चैन स्क्रैचर को रामगढ़ ताल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रजाई गद्दा की दुकान चलाने वाले […]
