गोरखपुर। शहर की मस्जिदों में चल रहे रमज़ान के विशेष दर्स के दौरान उलमा-ए-किराम ने रोजे के फजाइल बयान किए। वहीं हज़रत सैयदना इमाम हसन रदियल्लाहु अन्हु की यौमे विलादत पर खास तकरीर की। मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने कहा कि हज़रत सैयदना इमाम हसन के पिता हज़रत सैयदना अली तथा आपकी माता हज़रत फ़ातिमा ज़हरा थीं। आपका जन्म सन् तीन हिजरी 15 रमज़ानुल मुबारक को मदीना में हुआ था। आपकी सूरत पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से बहुत अधिक मिलती थी। आपका पालन पोषण आपके माता-पिता व आपके नाना पैग़ंबर-ए-आज़म की देखरेख में हुआ तथा इन तीनों महान हस्तियों ने मिलकर हज़रत इमाम हसन में मानवता के समस्त गुणों को विकसित किया। भलाई करना, हज़रत इमाम हसन के व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। हज़रत इमाम हसन वंचितों और पीड़ितों की आशा की किरण थे। हज़रत इमाम हसन बहुत अधिक नैतिकता और इंसानी गुणों के स्वामी थे, वह विनम्र, सम्मानिय, सुशील, दानी, क्षमा करने वाले और लोगों के मध्य पसंदीदा महान हस्ती थे। आपकी शहादत सफ़र माह की 28 तारीख़ को हुई। आपके पीने के पानी मे ज़हर मिला दिया गया था, यही ज़हर आपकी शहादत का कारण बना। आपका मजार जन्नतुल बक़ी में है।
Related Articles
माह-ए-रमज़ान: रोज़ा रखकर पढ़ी नमाज़ मांगी दुआ
पहला रोज़ा गोरखपुर। माह-ए-रमज़ान में सहरी व इफ्तार का एक अपना ही मज़ा है। ज़िक्र, शुक्र, सब्र, नेमत, रहमत, क़ुरआन शरीफ़ की तिलावत, नमाज़ का वसूल, रोज़े की रूहानियत लेकर एक बार फिर माह-ए-रमज़ान हमारे सामने है। रविवार की सुबह लोगों ने मिलकर सहरी खाई। तहज्जुद की नमाज़ अदा करने के बाद फज्र की नमाज़ […]
महिला धर्मगुरुओं ने पैगंबरे इस्लाम की शान व इल्म की अहमियत बताई
मदरसा फातिमतुज्जोहरा निस्वां कॉलेज’ का हुआ उद्घाटन गोरखपुर। पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने जिस समाज का निर्माण किया उसमें बड़ों का अदब, छोटे से प्रेम, कमजोरों के प्रति सहानुभूति, बच्चों से प्यार, महिलाओं का सम्मान, मजदूरों के साथ उचित व्यवहार, कानून के प्रति जागरुकता और अन्याय के प्रति घृणा का वातावरण उत्पन्न […]
दीन-ए-इस्लाम के दामन से रौशनी मिलेगी: कारी फिरोज
गोरखपुर। हाशमी कमेटी की ओर से पहाड़पुर में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता कारी शमीम अख्तर व नायब काजी मुफ्ती मो. अजहर शम्सी ने कहा कि क़ुरआन में अल्लाह तआला इरशाद फरमाता है रसूल जो दें वह ले लो और जिससे मना करें उससे रुक जाओ। अल्लाह का यह फरमान हर दौर के […]
