- ज़रूरतमंद बेटी को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी संस्था
- अब तक 5 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को 6 से 7 लाख तक की मदद दे चुकी है NSCT
मिर्जापुर | 6 जून 2026
सामाजिक संगठन ‘नेशनल सेल्फ केयर टीम’ (NSCT) मिर्जापुर के कोन ब्लॉक स्थित ग्राम सभा गड़गेड़ी में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह कराएगी। संस्था के संस्थापक विवेकानंद जी के निर्देश एवं सह-संस्थापक रविन्द्र यादव जी के मार्गदर्शन में यह पहल की जा रही है।
स्थलीय निरीक्षण कर दी गई मंजूरी
NSCT मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष इंजी. नरेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला टीम ने शुक्रवार को गड़गेड़ी निवासी कन्हैया लाल यादव पुत्र रामा यादव के घर पहुंचकर उनकी बेटी के विवाह का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद संस्था ने 19 जून 2026 को होने वाले इस विवाह में आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया, “संस्था के सदस्यों द्वारा मात्र 15-15 रुपये के सामूहिक सहयोग से इस विवाह के लिए लगभग 2 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि एकत्र कर परिवार को सौंपी जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी बेटी का विवाह न रुके।”

अब तक 35 लाख की मदद कर चुकी है संस्था
NSCT सामाजिक सहभागिता के मॉडल पर काम करती है। संस्था के अनुसार, अब तक मात्र 50-50 रुपये के सहयोग से 5 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को लगभग 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।
निरीक्षण में ये रहे मौजूद
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला मंत्री आनंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष रोहित गोंड, संगठन मंत्री अजय प्रेमी, संयुक्त मंत्री कौशल प्रजापति, शैलेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता तथा कोन ब्लॉक के सक्रिय सदस्य डॉ. अनिल गुप्ता, करन निषाद, नितिन यादव, शैलेन्द्र यादव और वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
संस्था से जुड़ने या अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग वेबसाइट nsctup.com पर संपर्क कर सकते हैं।


