गोरखपुर। गौसे आजम फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार (नौवीं मुहर्रम) व शनिवार (दसवीं मुहर्रम) को शाम 6:54 बजे सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने दी है। वहीं तंजीम दावतुस्सन्नह के कारी मो. अनस रजवी व हाफिज रहमत अली निजामी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि नौवीं व दसवीं मुहर्रम को सभी लोग रोजा रखें। इबादत करें। नौवीं व दसवीं मुहर्रम का रोजा रखने की हदीस में बहुत फज़ीलत आई है। नौवीं व दसवीं मुहर्रम दोनों दिन का रोजा रखना अफ़ज़ल है। मौलाना महमूद रज़ा क़ादरी ने बताया कि नौवीं मुहर्रम (28 जुलाई) को सहरी का आख़िरी वक्त सुबह 3:47 बजे व इफ़्तार का वक्त शाम में 6:54 बजे है। वहीं दसवीं मुहर्रम (29 जुलाई) को सहरी का आख़िरी वक्त सुबह 3:47 बजे व इफ़्तार का वक्त शाम में 6:53 बजे है।
Related Articles
योगी सरकार में गोरखपुर जोन की पुलिस ने लगाया बदमाशों पर एनएसए का सैकड़ा
गोरखपुर जोन की पुलिस ने बदमाशों और माफियायों के खिलाफ एनएसए का शतक लगा दिया है। योगी सरकार बनने के बाद से अब तक 100 लोगों पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है वहीं जोन की पुलिस ने 1054 गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर […]
आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन का नाम हैं ‘इमाम हुसैन’: मौलाना लाल मोहम्मद
गोरखपुर। नौज़वान कमेटी की ओर से बुधवार देर रात बड़गो में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए हज़रत सैयदना इमाम हुसैन की याद में जलसा हुआ। संचालन मौलाना मो. उस्मान बरकाती ने किया। नात-ए-पाक हाफ़िज़ रईसुद्दीन निज़ामी ने पेश की। मुख्य अतिथि मौलाना लाल मोहम्मद ने कहा कि दीन-ए-इस्लाम की तारीख शहादतों से भरी पड़ी […]
रवायती अंदाज में निकला इमामबाड़ा इस्टेट का शाही जुलूस
गोरखपुर। इमामबाड़ा इस्टेट का रवायती शाही जुलूस मंगलवार को शानदार तरीके से निकला। सुबह से सड़कों पर लोग थे। सभी की इच्छा थी कि मियां साहब को एक नज़र देख लूं। हालांकि मियां साहब अस्वस्थ होने की वजह से जुलूस में शामिल नहीं हुए। जुलूस की अगुवाई मियां साहब के पुत्र सैयद अयान अली शाह […]
