गोरखपुर। मदरसा कादरिया तजवीदुल कुरआन निस्वां बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर में 24 फरवरी बुधवार को भव्य ‘पैगामे ग़रीब नवाज़ कांफ्रेंस’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कांफ्रेंस संयोजक कारी शराफत हुसैन कादरी ने दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ‘बज्म-ए-ख्वातीने इस्लाम’ कार्यक्रम होगा। जिसमें मदरसे की बच्चियों के बीच नात, तकरीर, किरात व दीनी मालूमात का इनामी मुकाबला होगा। इसके बाद महिला धर्मगुरुओं (आलिमा) का नात व तकरीरी प्रोग्राम होगा। जिसमें केवल ख्वातीन शिरकत करेंगी। रात में 8:30 बजे से जलसा-ए-आम होगा। जिसमें अल जामियतुल अशरफिया मुबारक यूनिवर्सिटी के मौलाना मसऊद अहमद बरकाती अवाम से खिताब करेंगे। तिलावत-ए-कुरआन गोंडा के कारी शादाब रज़ा करेंगे। नात-ए-पाक बलरामपुर के कारी समीउल्लाह पेश करेंगे। कारी शराफत हुसैन ने अवाम से कांफ्रेंस में शिरकत की अपील की है
Related Articles
92 साल की सुलोचना की जुबानी आज सुनें बंटवारे की पीड़ा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्राणी उद्यान में प्रदर्शनी का समापन आज गोरखपुर। भारत के विभाजन का दंश समेटे पाकिस्तान के पेशावर जिले से बंटवारे की पीड़ा समेटे सिर्फ 11 साल की उम्र में भारत आईं 92 साल की श्रीमती सुलोचना मलहोत्रा रविवार को शहीद अशफाक उल्ला ख़ां प्राणी उद्यान में विभाजन की […]
आज चांद देख तय होगी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व की तारीख़
गोरखपुर। इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद गुरुवार 30 जून की शाम देखा जाएगा। अगर चांद नजर आ गया तो ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। अगर चांद नजर नहीं आया तो पर्व 11 जुलाई को मनाया जाएगा। गुरुवार को तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत चांद देखने की कोशिश करेगी। जिलहिज्जा का चांद देखने के बाद […]
रणथंभौर के लापता सुल्तान की कहानी मन भाई, रंगोली एवं फेस पेटिंग कर दिया बाघ संरक्षण का संदेश
रणथंभौर के लापता सुल्तान की कहानी मन भाई, रंगोली एवं फेस पेटिंग कर दिया बाघ संरक्षण का संदेश
