★1967 में पहली बार उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर से विधायक बने।
★1996 तक मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर से विधायक रहे।
★पहली बार वे 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
★1993 में वे दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।
★1996 में पहली बार मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा।
★1996 से 1998 तक वे यूनाइटेड फ़्रंट की सरकार में रक्षा मंत्री रहे।
★उसके बाद मुलायम सिंह यादव ने संभल और कन्नौज से भी लोकसभा का चुनाव जीता।
★2003 में एक बार फिर मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
★इस बीच 2004 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी जीता, लेकिन बाद में त्यागपत्र दे दिया।
★2009 में उन्होंने मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते भी।
★2014 में मुलायम सिंह यादव ने आज़मगढ़ और मैनपुरी दोनों जगह से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते भी।
★2019 में उन्होंने एक बार फिर मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते।