पाकिस्तान में 47 साल में अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ (Pakistan Flood) आई है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मुल्क का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हुआ है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मुताबिक, मानसूनी भारी बारिश और ग्लेशियर के पिघलने से यह भयावह बाढ़ आई है. बाढ़ के कारण 14 जून से अब तक 1265 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें पिछले 24 घंटों में ही 57 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं, अब तक साढ़े 12 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बाढ़ की वजह से 3.3 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. पाकिस्तान ने इस आपदा की तुलना अमेरिका में 2005 में आये ‘कैटरीना’ तूफान से की, जिससे वहां भयंकर तबाही हुई थी. पाकिस्तान की सरकार ने अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल उसे मदद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है. कुदरत की मार झेल रहे पाकिस्तान को लेकर आशंका जताई जा रही है कि किसी भी वक्त वहां जनता का गुस्सा फूट सकता है और वो सड़क पर उतर सकती है. महंगाई, भुखमरी, लोगों का विस्थापन और महामारी फैलने की आशंका ने देश को भारी संकट में ला दिया है. हालात गृहयुद्ध जैसे हो गए हैं. बाढ़ के बीच जारी है सियासत पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात की आशंका दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष जैसे एजेंसियों ने जताई है. इसके पीछे बाढ़ जनित समस्याएं तो वजह है ही, साथ ही पाकिस्तान की सियासत भी एक कारण है. पीएमएल-एन नीत शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और उसके मुखिया इमरान खान पहले से ही उग्र हैं. इन हालातों में भी वह सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं,
Related Articles
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है. 96 साल की उम्र में दुुनिया को अलविदा कहने वाली महारानी एलिथाबेथ 70 साल तक सिंहासन पर रहीं। ब्रिटेन के शाही परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है. बकिंघम पैलेस ने स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े छह बजे बताया, बकिंघम पैलेस ने कहा: […]
रोहिंग्याओं की मेज़बानी के लिए गुटेरेस ने की बांग्लादेश की प्रशंसा
ढाका, 31 जनवरी (यूएनआई)संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ। ए.के. अब्दुल मोमन ने म्यांमार में अत्याचार से भागे रोहिंग्याओं की मेज़बानी के लिए बांग्लादेश का आभार व्यक्त किया।महासचिव ने आश्वासन दिया कि संयुक्त राष्ट्र ने राखिने राज्य में अपनी वकालत और समर्थन को नवीनीकृत किया है और रोहिंग्याओं की […]
भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, अफगानिस्तान से लेकर नई दिल्ली तक महसूस हुए झटके
पाकिस्तान में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप पाकिस्तान में दोपहर करीब 1 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है। इसका असर अफगानिस्तान से नई दिल्ली तक हुआ है। समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

