बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी) भाजपा की तिरंगा प्रेम दिखावा है इन लोगो ने तिरंगे का अपमान किया है और कहा कि तिरंगा देश के लिये अशुभ है। आजादी की लडाई में संघ के लोग अंग्रेजो की फूट डालो और राज करो की नीति को अपनाकर देश में नफरत और द्वेष फैला रहे थे। आज कांग्रेस पार्टी का ही दबाव है कि भाजपा और संघ के लोग आजादी के नायको और उनके बलिदान को नकारने का साहस नही कर पा रहेे है। प्रतीक रूप से ही सही कांग्रेस पार्टी की वजह से ही आज उन्हें हर घर तिरंगा फहराने को बाध्य होना पड रहा है। हालांकि संघ के कई अन्य संगठनो ने अब तक ऐसा नही किया है आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अगस्त क्रान्ति 9 अगस्त से आजादी की गौरव यात्रा निकालकर कांग्रेस पार्टी जहां आजादी की लडाई में बलिदान हुये सेनानियो को नमन करेगी वही आज के युवा समाज को आजादी का इतिहास और कांग्रेस का योगदान बताने का कार्य करेगी।
उक्त उद्गार छत्तीसगढ राज्य के प्रभारी पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने विधानसभा बाराबंकी की आजादी की गौरव यात्रा के दूसरे दिन ऐतिहासिक नागेश्वर नाथ मन्दिर से शुभारम्भ करने से पूर्व कांग्रेसजनो एवं स्थानीय आवाम के बीच व्यक्त किये गौरव यात्रा पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया , कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, की अगुवाई में निकलकर नगर के मुख्य मार्ग सट््टी बाजार, घण्टाघर, धनोखर चौराहा, बेगमगंज होते हुये सरदार पटेल की प्रतिमा पटेल तिराहे पर उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण के पश्चात्् समाप्त हुयी गौरव यात्रा के समापन के वक्त वरिष्ठ कांग्रेस पूर्व मंत्री नकुल दुबे विशेष रूप से मौजूद थे।
पटेल तिराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के पश्चात् पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भाजपा सरकार की नीतियो की आलोचना करते हुये कहा कि पिछले आठ सालो की भाजपा सरकार में देश की जनता कमरतोड महंगाई, भयंकर बेरोजगारी, सार्वजनिक सम्पत्ति की कौडी के दामो पर बिक्री, कुपोषण, जी0एस0टी0 के आतंक और मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियो से त्रस्त हो चुकी है। रूपये की पतली हालत से विश्वस्तर पर देश की साख गिर गयी है। आजादी के बाद पहली बार देश में रोजमर्रा की वस्तुओ दूध, दही, पनीर आटा, चावल, ब्रेड जैसी बुनियादी चीजो पर टैक्स लगाकर भाजपा सरकार ने अपना असली गरीब विरोधी चेहरा दिखा दिया है।
विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी की आजादी की गौरव यात्रा में मुख्यरूप से पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया, पूर्व मंत्री नकुल दूबे, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, अरशद इकबाल, शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, श्रीमती गौरी यादव, के0सी0 श्रीवास्तव, रामहरख रावत, वीरेन्द्र प्रताप यादव, प्रदीप मौर्या, अतीक अहमद सद््दन, मुईनुद्दीन अंसारी, राजेन्द्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, कमल भल्ला, प्रीति शुक्ला, तस्लीमन खान, राजेन्द्र सोनी, इसरारूल हक अंसारी, मो0 असलम, सिद््दीक चौधरी, अब्दुल वाहिद, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, मो0 आरिफ, अम्बरीश रावत सना शेख, सोनम वैश्य, आनन्द गौतम सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
