गोरखपुर।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप अभी तीन-चार दिन और रहेगा।प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दिन में धूप नहीं निकलने, कुहासे के साथ ठिठुरन और सर्द हवा के संग शीतलहर का प्रकोप जारी है।बीते 24 घंटों के दौरान गोखपुर मण्डल में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मालूम हो कि गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, झांसी मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।जानकारी के मुताबिक शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, जालौन, हमीरपुर, झांसी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, कानपुर देहात, कानपुरनगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी तथा आसपास के इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
Related Articles
थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप वाराणसी के विजयी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप वाराणसी के विजयी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
संडीला: हत्या के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
संडीला।पांच दिन पूर्व बेनीगंज रोड पर संदिग्ध अवस्था में मिले युवक का शव मिलने के बाद पत्नी की ओर से तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।ग्राम हाकिम खेड़ा मजरा मीरनगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पति जयप्रकाश को विपक्षी अमित, नोखेलाल व अन्य एक […]
क़ुर्बानी पर महिलाओं का इज़्तिमा आज
गोरखपुर। मदरसा क़ादरिया तजवीदुल क़ुरआन लिल बनात इमामबाड़ा अलहदादपुर में 18 जुलाई रविवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक महिलाओं का इज़्तिमा (सभा) होगा। जिसमें पैगंबर हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम, पैगंबर हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम व हज़रत सैयदा हाजरा की क़ुर्बानियां व काबा शरीफ की तामीर पर महिला धर्मगुरु प्रकाश डालेंगी। यह जानकारी मदरसा के […]

