दिल्ली समेत देश भर में ईद उल अज़हा का त्योहार 10 जुलाई को मनाया जाएगा. दिल्ली के आसमान में गुरुवार को बादलों के छाए रहने की वजह से चांद के दीदार नहीं हो सके, लेकिन तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में आम तौर पर बकरीद का चांद नजर आया है. चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया, ”दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से चांद नहीं दिख पाया है, लेकिन बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के कई हिस्सों में गुरुवार को इस्लामी कलेंडर के आखिरी महीने ज़ुल हिज्जा का चांद आम तौर पर नज़र आया है और इसकी तसदीक (पुष्टि) हुई है.”
Related Articles
केंद्र सरकार और किसानो मे नए सिरे से बातचीत आज
नई दिल्ली, 4 जनवरी (एएनआई): आज केंद्र सरकार हाल ही में लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध कर रहे किसान यूनियनों के नेताओं के साथ नए सिरे से बातचीत करेगी।किसानों ने हाल ही में लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 26 […]
असम में राज्य प्रायोजित हत्याओं के खिलाफ एसआईओ ने किया राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का प्रारंभ
स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ इंडिया (एसआईओ) ने अन्य संगठनों के साथ असम पुलिस द्वारा दरांग ज़िले में दो मुसलमानों की भीषण हत्या के खिलाफ़ देशव्यापी विरोध का आरंभ किया है। एसआईओ के आह्वान के बाद, दिल्ली, कोलकाता (पश्चिम बंगाल), अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), दरभंगा (बिहार), नागपुर (महाराष्ट्र) और केरल के कई स्थानों सहित देश के विभिन्न […]
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को कहा अलविदा
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्यागपत्र की जो चिट्ठी लिखी है, उसमें उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि राहुल ने पार्टी में लोकतंत्र खत्म कर दिया। कांग्रेस नेता ने अपनी चिट्ठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी है। समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु […]
